{"_id":"595a7e0d4f1c1b70108b4662","slug":"chand-family-foundation-will-restore-historic-heritage","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंद परिवार फाउंडेशन ऐतिहासिक धरोहरों का जीर्णोद्धार कराएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंद परिवार फाउंडेशन ऐतिहासिक धरोहरों का जीर्णोद्धार कराएगा
अमर उजाला ब्यूूराे बनबसा (चंपावत)
Updated Mon, 03 Jul 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
चंपावत के राजबुंगा किले का प्रवेश द्वार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंद परिवार फाउंडेशन अब कुमाऊं की ऐतिहासिक धरोहरों का जीर्णोद्धार कराएगा। इसकी शुरुआत चंपावत के राजबुंगा किले से होगी। फाउंडेशन सदस्यों ने किले की साफ सफाई, जीर्णोद्धार, सुंदरीकरण करने का निर्णय लिया गया है। फाउंडेशन चंद वंशीय राजाओं का इतिहास टटोलने का कार्य भी करेगा।
चंद परिवार फाउंडेशन के अध्यक्ष डीबी चंद ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि जल्द ही फाउंडेशन कुमाऊं के ऐतिहासिक धरोहरों का जीर्णोद्धार कराएगा। इसकी शुरुआत चंपावत स्थित राजा त्रिमल चंद के राजबुंगा किले से की जाएगी। इसके लिए जल्द ही राज्य सरकार से अनुमति ली जाएगी। उन्होंने बताया कि रखरखाव के अभाव में राजबुंगा किला खस्ताहाल होने लगा है। भवन में जगह जगह घास उगने से किला कभी भी क्षतिग्रस्त हो सकता है। किले के भवनों में संचालित होने वाली चंपावत तहसील और आबकारी कार्यालय पूर्ववत संचालित होते रहेंगे। इन कार्यालयों में बिना व्यवधान पैदा किए किले का जीर्णोद्धार कराया जाएगा। फाउंडेशन के अध्यक्ष चंद ने कहा कि उनकी मंशा है कि सरकार से एक कक्ष लेकर उसमें चंद वंशीय राजाओं से जुड़ी चीजों का संग्रहालय, पुस्तकालय बनाया जाएगा। जिसके लिए वे प्रयास कर रहे हैं। संग्रहालय में चंद वंशीय राजाओं की प्राप्त धरोहरों का संग्रहण, संरक्षण के अलावा उनका इतिहास भी भावी पीढ़ियों और शोधार्थियों के लिए लाभदायक रहेगा। इसके लिए इतिहासकारों से संपर्क किया जा रहा है। जरूरत पड़ने पर पुरातत्व विभाग से भी मदद ली जाएगी। उन्होंने बताया कि जल्द उनकी टीम सूबे के मुख्यमंत्री और प्रमुख सचिव से संपर्क कर अपनी मंशा जाहिर करेंगे। बताया जाता है कि राजा त्रिमल चंद राजबुंगा के किले में सन 1625 से 1638 तक रहे थे। राजा त्रिमल चंद कश्यप गोत्र के सूर्यवंशी राजा थे।
बनबसा वासी उत्तम चंद होंगे कुमाऊं प्रभारी
बनबसा (चंपावत)। चंद परिवार फाउंडेशन अध्यक्ष डीबी चंद ने बताया कि फाउंडेशन के सहअध्यक्ष दिनेश चंद, सचिव शंकर चंद, कोषाध्यक्ष अमित चंद के नेतृत्व में फाउंडेशन उत्तराखंड के चंद वंशीय लोगों को संगठित करने में जुटे हैं। कुमाऊं के इतिहास, ऐतिहासिक धरोहरों की जानकारियां जुटाने, राजबुंगा किले के जीर्णोद्धार करने की पहल करने के लिए बनबसा वासी पूर्व फौजी उत्तम चंद को कुमाऊं प्रभारी बनाया गया है।