फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Championships won by Haldwani

हल्द्वानी ने रुद्रपुर को हराकर जीती चैंपियनशिप

Tue, 04 Oct 2016 09:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Tue, 04 Oct 2016 09:26 PM IST
विज्ञापन
Championships won by Haldwani
हल्द्वानी ने जीती चैंपियनशिप - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

कुमाऊं विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालयी खो-खो प्रतियोगिता का समापन हो गया है।

मंगलवार को हुए खिताबी मुकाबले में हल्द्वानी ने रुद्रपुर राजकीय महाविद्यालय को 10 के मुकाबले 19 प्वाइंट से शिकस्त दी। विजेता और उप विजेता टीमों को मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के क्रीड़ा सचिव डॉ.नागेंद्र शर्मा ने ट्राफी दी।

इससे पूर्व गोरलचौड़ मैदान में हुए सेमी फाइनल मैच में रुद्रपुर ने अल्मोड़ा और हल्द्वानी ने नैनीताल को हराया। निर्णायक राजेंद्र नेगी, मनमोहन बसेड़ा, बलविंदर सिंह और गौरव जोशी थे।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के 10 कॉलेजों ने हिस्सा लिया। चंपावत के क्रीड़ा प्रभारी डॉ.बीपी ओली ने बताया कि प्रतियोगिता के बाद नार्दन इंडिया अंतरमहाविद्यालयी प्रतियोगिता के लिए टीम का चयन किया गया। लेकिन इस टीम का एलान अभी नहीं किया गया। ये प्रतियोगिता नवंबर माह में खेली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राचार्या डॉ.गंगा बोरा, डॉ.पल्लवी मिश्रा, डॉ.सुमन कुमार, डॉ.तनुजा बिष्ट, डॉ.सरस्वती बिष्ट, डॉ.अल्का के अलावा छात्रसंघ अध्यक्ष गौरव पांडेय आदि ने आयोजन में सहयोग किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed