फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Champawat's BJP councilor Kavita Goswami resigns

Champawat News: चंपावत की भाजपा सभासद कविता गोस्वामी ने दिया इस्तीफा

Thu, 16 Nov 2023 10:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 16 Nov 2023 10:28 PM IST
विज्ञापन
Champawat's BJP councilor Kavita Goswami resigns
सभासद पद से डीएम नवनीत पांडे को त्यागपत्र सौंपती चंपावत के गोरलचौड़वार्ड की  कविता गोस्वामी। सं
चंपावत। नगर पालिका बोर्ड का कार्यकाल खत्म होने से सिर्फ 15 दिन पहले पालिका की सियासत गरमा गई है। भाजपा की एक महिला सभासद ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने बृहस्पतिवार को त्यागपत्र डीएम को सौंपा। त्यागपत्र में उन्होंने विकास कार्योंं में मनमानापन अपनाने और उनके वार्ड क्षेत्र के कामों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गोरलचौड़ वार्ड की भाजपा की सभासद कविता गोस्वामी ने जनहित की दलील देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पालिका की कार्यप्रणाली पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। सभासद के इस्तीफे से यहां सियासी हलचल तेज हो गई है। डीएम नवनीत पांडे ने कहा कि त्यागपत्र को शहरी विकास निदेशालय भेजा जाएगा। वहीं ईओ अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि गोरलचौड़ वार्ड ही नहीं किसी भी वार्ड में विकास कार्यों में कोई भेदभाव नहीं किया गया है। सभासदों की राय को तवज्जो दी गई है।
विज्ञापन

--
सभासद ने त्यागपत्र में लगाए हैं ये आरोप
गोरलचौड़ वार्ड के विकास के लिए दिए जाने वाले प्रस्तावों की अनदेखी।
बोर्ड बैठक में पहले ही सभासदों के हस्ताक्षर लिए जाते हैं और बाद में मनमाने ढंग से कार्यों को अंकित किया जाता है।
गोलचौड़ वार्ड में ही पालिका कार्यालय है लेकिन यहां लाखों रुपये के निर्माण कार्य में धांधली की शिकायत पर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
जनहित के कार्यों की अनदेखी कर व्यक्ति विशेष को लाभ पहुंचाया गया।
--
डीएम को आज सौंपी जाएगी जांच की रिपोर्ट
चंपावत। नगर पालिका में दो करोड़ रुपये से अधिक की लागत से चल रहे 10 निर्माण कार्यों में अनियमितता के आरोपों की जांच रिपोर्ट पूरी कर ली गई है। तीन सदस्यीय जांच दल के अध्यक्ष एसडीएम सौरभ असवाल ने बताया कि शुक्रवार को जांच रिपोर्ट डीएम को सौंपी जाएगी। भाजपा नेता और पूर्व नामित सभासद सूरज प्रहरी की शिकायत पर एक अक्तूबर को डीएम ने जांच के आदेश दिए थे। प्रहरी ने पालिका की ओर से कराए जा रहे कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठाने के साथ निविदा प्रक्रिया में नियमावली के उल्लंघन का आरोप लगाया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed