फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Champawat Ultrasound Machine

Champawat News: चंपावत से आई अल्ट्रसाउंड मशीन भी दे गई दगा

Wed, 22 Mar 2023 10:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 22 Mar 2023 10:46 PM IST
विज्ञापन
Champawat Ultrasound Machine

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। उप जिला अस्पताल लोहाघाट की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार नहीं हो पा रहा है। अस्पताल में आठ दिनों से अल्ट्रासाउंड मशीन खराब पड़ी है, वहीं विशेषज्ञ चिकित्सकों के न होने से मरीज बाहरी अस्पतालों की दौड़ लगाने को मजबूर हैं।

चंपावत से लोहाघाट भेजी गई अल्ट्रासाउंड मशीन भी चालू होने से पहले दगा दे गई। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड न होने से विशेषकर गर्भवती महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गर्भवती महिलाएं या तो निजी अस्पतालों की दौड़ लगा रही है या जिला अस्पताल चंपावत जा रही हैं।
विज्ञापन


उप जिला अस्पताल की अल्ट्रासाउंड मशीन में आठ दिन पहले खराबी आने से बंद हो गई थी। मंगलवार को चंपावत से लोहाघाट पहुंची अल्ट्रासाउंड मशीन तकनीकी खराबी की वजह से शुरू नहीं हो सकी। उप जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जुनैद कमर ने बताया कि अस्पताल की अल्ट्रासाउंड मशीन खराब होने के बाद अल्ट्रासाउंड नहीं हो पा रहे हैं। चंपावत से आई अल्ट्रासाउंड मशीन में भी तकनीशियन ने भी खराबी बताई है। डॉ. जुनैद ने बताया कि टनकपुर से अल्ट्रासाउंड मशीन मंगवाई गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed