{"_id":"609433e38ebc3ed1e55653b8","slug":"champawat-s-electricity-was-burning-for-ten-hours-people-were-worried-champawat-news-hld4236086164","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस घंटे गुल रही चंपावत की बिजली, परेशान रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस घंटे गुल रही चंपावत की बिजली, परेशान रहे लोग
विज्ञापन
चंपावत। चंपावत नगर क्षेत्र में बृहस्पतिवार को आठ घंटे से अधिक समय तक बिजली गुल रही। इसके चलते लोगों को भारी दिक्कतें हुई। सुबह से ठप हुई बिजली आपूर्ति व्यवस्था शाम छह बजे बाद सुचारु हो सकी।
चंपावत मोटर स्टेशन, खड़ी बाजार सहित नगर के बड़े हिस्से की बिजली आपूर्ति सुबह करीब पौने दस बजे ठप हो गई। बृहस्पतिवार से शुरू कोविड कर्फ्यू के चलते लोग सुबह से ही अपने घरों में थे। लेकिन बिजली गुल होने से उन्हें भारी दुश्वारी झेलनी पड़ी। कई छात्र-छात्राओं की मोबाइल की बैटरी चार्ज नहीं होने से ऑनलाइन पढ़ाई पर भी असर पड़ा। सुबह से बाधित बिजली की शाम छह बजे बाद आपूति हो सकी। इधर ऊर्जा निगम के जेई आरसी पंत ने बताया कि चंपावत उप केंद्र में खामी आने के चलते बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। जिसे ठीक करने में लंबा वक्त लगा, जिस कारण छह बजे बाद आपूर्ति बहाल की जा सकी।
आधे बनबसा में पांच घंटे ठप रही बिजली की आपूर्ति
बनबसा (चंपावत)। बनबसा देवीपुरा फीडर का केबिल बाक्स खराब हो जाने से आधे बनबसा व आधे ग्रामीण क्षेत्र में पांच घंटे बिजली की आपूर्ति ठप रही। पांच साल पहले रेलवे की ब्राडगेज निर्माण के दौरान रेलवे की मशीन से कटी बनबसा रेलवे क्रॉसिंग पर यूपीसीएल की अंडरग्राउंड केबल अभी तक ठीक नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
ऊर्जा निगम के बनबसा प्रभारी अवर अभियंता प्रवेंद्र सिंह ने बताया कि बनबसा एमईएस स्थित सबस्टेशन में बनबसा देवीपुरा फीडर का केबल बाक्स करीब ग्यारह बजे खराब हो गया। इससे मीना बाजार, फागपुर, भजनपुर, कैलान कालोनी, पंपापुर, चंदफार्म, गढ़ीगोठ, मझगांव आदि क्षेत्रों में पांच घंटे पावर कट रहा। शेष बनबसा में बिजली प्रवाह जारी रहा। दोपहर बाद करीब चार बजे उक्त क्षेत्र की बिजली आपूर्ति सुचारु हो पाई। बता दें कि करीब पांच वर्ष पूर्व रेलवे के ब्राडगेज निर्माण के समय रेलवे की मशीन से बनबसा रेलवे क्रॉसिंग पर यूपीसीएल की अंडर ग्राउंड केबल कट गई थी। जिसे आज तक रेलवे ने ठीक नहीं किया जा सका है।