फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Champawat's eight schools to get cleanliness award

चंपावत के आठ स्कूलों को मिलेगा स्वच्छता पुरस्कार

Sat, 22 Sep 2018 10:30 PM IST
सतीश जोशी सत्तू /अमर उजाला, चंपावत।
सतीश जोशी सत्तू /अमर उजाला, चंपावत। Updated Sat, 22 Sep 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
Champawat's eight schools to get cleanliness award
स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए चयनित प्राथमिक विद्यालय गड्यूड़ा नवीन। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
चंपावत। स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत जिले के आठ राजकीय विद्यालयों को स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2017-18 के लिए चयनित किया गया है। अभियान के तहत जिले के सभी राजकीय स्कूलों का विवरण इंटरनेट पर ऑनलाइन करने के बाद आठ स्कूलों का चयन किया गया है। इसमें राजकीय प्राथमिक विद्यालय मौनपोखरी और प्राथमिक विद्यालय गड्यूड़ा नवीन ने केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय की ओर से कराई विभिन्न चरणों के सर्वे में शत-प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।

इन दोनों ही स्कूलों को स्वच्छता की ग्रीन रेटिंग में प्रथम पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। मौनपोखरी और गड्यूड़ा नवीन के अलावा जीजीआईसी लोहाघाट, जीआईसी बाराकोट, राजकीय हाईस्कूल उचौलीगोठ, जीआईसी सुंई, प्राथमिक विद्यालय गागर, प्राथमिक विद्यालय लोहाघाट को भी स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है।  
विज्ञापन



प्रधानाचार्यों को 25 सितंबर को मिलेगा पुरस्कार  
मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी पुरोहित ने बताया कि केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय की ओर से स्वच्छता पुरस्कार दिया जाता है। इस साल स्वच्छता पुरस्कार हासिल करने वाले स्कूलों के प्रधानाध्यापकों और प्रधानाचार्यों को 25 सितंबर को शिक्षा सभागार में अपराह्न एक बजे से होने वाले कार्यक्रम में प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह से पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed