फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Champawat's decaying road

डिग्री कॉलेज-पोखरी बोरा सड़क की बदहाली पर नाराजगी

Thu, 08 Sep 2016 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)। Updated Thu, 08 Sep 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
Champawat's decaying road
चंपावत की खस्ताहाल सड़क - फोटो : अमर उजाला

लोहाघाट (चंपावत)। डिग्री कॉलेज-पोखरी बोरा सड़क मार्ग की बदहाली पर ग्रामीणों ने गहरी नाराजगी जताई है। सड़क की हालत ठीक करने की मांग को लेकर उन्होंने लोनिवि के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा। ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष ललित जोशी के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि लोनिवि की ओर से इस मार्ग में छह किमी तक डामरीकरण का अनुबंध किया गया है, लेकिन त्वलान तक तीन किमी डामरीकरण किया गया है।

विज्ञापन


एक वर्ष से सड़क निर्माण कार्य ठप है। ग्रामीणों का कहना था कि सड़क में कई जगह गड्ढे बन गए हैं। जहां-तहां पत्थर बिखरे पड़े हैैं। वाहनों के संचालन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वाहन चालक जान जोखिम में डालकर वाहनों का संचालन कर रहे हैं। उनका कहना था कि भुमलाई, डैंसली, कोयाटी, गंगनौला, मल्लाखतेड़ा के जनप्रतिनिधि विभागीय इंजीनियरों से कई बार सड़क सुधारने की मांग कर चुके हैं, लेकिन वह समस्या नहीं सुलझा सके हैं।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र शेष तीन किमी मार्ग में डामरीकरण का कार्य पूरा करने के साथ गड्ढों का भरान नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान भुमलाई की ग्राम प्रधान शांति देवी, डैंसली की कमला देवी, कोयाटी की सुनीता देवी, लालमणि राय, कैलाश राम आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed