{"_id":"63f7a5b4adec0665e6064514","slug":"champawat-ri-office-will-open-champawat-news-c-8-1-62784-2023-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: 18 साल बाद सच हुआ सपना, नहीं लगानी पड़ेगी 150 किमी की दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: 18 साल बाद सच हुआ सपना, नहीं लगानी पड़ेगी 150 किमी की दौड़
Thu, 23 Feb 2023 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 23 Feb 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। दो लाख से अधिक लोगों का सपना शुक्रवार को पूरा हो जाएगा। चंपावत जिले के पहाड़ी क्षेत्र के वाहन स्वामियों और आम लोगों को ड्राइविंग लाइसेंस बनाने एवं वाहनों के फिटनेस के लिए लंबी दूरी तय करने की दिक्कत से निजात मिल जाएगी। टनकपुर के एआरटीओ कार्यालय के बाद चंपावत में परिवहन विभाग का संभागीय निरीक्षक (आरआई) कार्यालय खुलने बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को गोलरचौड़ मैदान के पास स्थापित इस कार्यालय का उद्घाटन करेंगे।
आरआई कार्यालय का संचालन शुरू होने पर वाहन स्वामियों को फिटनेस और अन्य कार्यों के लिए 75 किलोमीटर की दूरी तय नहीं करनी होगी। वाहनों के पंजीकरण को छोड़ शेष सभी तकनीकी कार्य यहां होंगे। जिले में 2005 में टनकपुर में एआरटीओ कार्यालय खोला गया था। इसमें 30 हजार से अधिक छोटे बड़े वाहन पंजीकृत हैं। पहाड़-मैदान से मिलकर बने चंपावत जिले का 85 प्रतिशत हिस्सा पहाड़ी है, लेकिन परिवहन विभाग का कार्यालय चंपावत से 75 किमी दूर मैदानी क्षेत्र टनकपुर में था।
टनकपुर आने और जाने के लिए तय होती थी ये दूरी: (किमी में)
चंपावत: 150, लोहाघाट: 178, घाट: 230, तामली: 252, पंचेश्वर: 260, देवीधुरा: 262, रीठा साहिब: 300
भौगोलिक स्थिति और अधिक दूरी से पहाड़ के लोगों को होने वाली दिक्कत को देखते हुए मुख्यमंत्री ने इस कार्यालय का एलान किया था। सॉफ्टवेयर के अलावा आरआई सहित सभी कार्मिकों की तैनाती भी कर दी गई है। कार्यालय में लर्निंग, स्थायी डीएल के अलावा वाहनों की फिटनेस आदि कार्य होंगे।
विज्ञापन
- सुरेंद्र कुमार, एआरटीओ, चंपावत।
लोगों का यह है कहना:
ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए टनकपुर जाना पड़ता था। आरआई कार्यालय खुलने से इससे राहत मिलेगी। खासकर महिलाओं को बहुत सुविधा होगी।
- दिव्या राय, चंपावत।
टनकपुर का काम चंपावत में होने से चंपावत, लोहाघाट, बाराकोट ही नहीं दूरदराज के गांवों को भी लाभ होगा। आने-जाने और कई बार रुकने में काफी खर्च और परेशानी होती थी। इससे निजात मिलेगी।
- विक्रम सिंह अधिकारी, चंपावत।
मुख्यमंत्री ने आम लोगों की दिक्कत दूर करने का काम किया है। आरआई कार्यालय पास होने से समय और रुपये दोनों बचेंगे। आम लोग और वाहन स्वामियों की परेशानी कम होगी।
- पवन जोशी, ललुवापानी।