{"_id":"589cab9a4f1c1b945237b634","slug":"champawat-on-the-border-of-ssb-kanbing","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंपावत में सीमा पर एसएसबी की कांबिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंपावत में सीमा पर एसएसबी की कांबिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
Updated Thu, 09 Feb 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
चंपावत में सीमा पर एसएसबी की कांबिंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने कांबिंग की। उन्होंने लोगों से क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों के दिखते ही पुलिस और एसएसबी को सूचना देने की बात कही। हालांकि कांबिंग के दौरान कोई संदिग्ध गतिविधि नहीं देखी गई।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी वीर सिंह और एसएसबी के अधिकारी इंदुभूषण कुमार के नेतृत्व में धर्माघाट स्थित एसएसबी की बी कंपनी और पंचेश्वर कोतवाली के जवानों ने नेपाल सीमा से लगे पंचेश्वर, धर्माघाट, खेत सहित इसके आसपास के इलाकों में कांबिंग की।
विज्ञापन
साथ ही 15 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए नेपाल पुलिस से भी संपर्क किया। दल ने नेपाल सीमा से लगे ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों से संपर्क कर क्षेत्र में दिखने वाली संदिग्ध गतिविधियों, अजनबी लोगों की सूचना देेने की अपील की। कांबिंग में कोतवाली प्रभारी जनार्दन भट्ट, एसएसबी के मनीष पुनेठा, बाबू राव, संदीप, शंकर लाल, रेवा राम आदि कर्मी शामिल थे।
विज्ञापन