फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Champawat on the border of SSB Kanbing

चंपावत में सीमा पर एसएसबी की कांबिंग

Thu, 09 Feb 2017 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)। Updated Thu, 09 Feb 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
Champawat on the border of SSB Kanbing
चंपावत में सीमा पर एसएसबी की कांबिंग - फोटो : अमर उजाला

लोहाघाट (चंपावत)। विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने कांबिंग की। उन्होंने लोगों से क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों के दिखते ही पुलिस और एसएसबी को सूचना देने की बात कही। हालांकि कांबिंग के दौरान कोई संदिग्ध गतिविधि नहीं देखी गई।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी वीर सिंह और एसएसबी के अधिकारी इंदुभूषण कुमार के नेतृत्व में धर्माघाट स्थित एसएसबी की बी कंपनी और पंचेश्वर कोतवाली के जवानों ने नेपाल सीमा से लगे पंचेश्वर, धर्माघाट, खेत सहित इसके आसपास के इलाकों में कांबिंग की।
विज्ञापन


साथ ही 15 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए नेपाल पुलिस से भी संपर्क किया। दल ने नेपाल सीमा से लगे ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों से संपर्क कर क्षेत्र में दिखने वाली संदिग्ध गतिविधियों, अजनबी लोगों की सूचना देेने की अपील की। कांबिंग में कोतवाली प्रभारी जनार्दन भट्ट, एसएसबी के मनीष पुनेठा, बाबू राव, संदीप, शंकर लाल, रेवा राम आदि कर्मी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed