फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   champawat news

भूकटाव से रोखड़ में तब्दील हुई 25 बीघा कृषि भूमि

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
champawat news
शारदा नदी से कट रही गैडाख्याली गांव की कृषि जमीन। फोटो: संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। जिले के मैदानी क्षेत्र टनकपुर में शारदा नदी और नाले मां पूर्णागिरि धाम पर बसे कई गांवों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। पहाड़ में पिछले दिनों हुई मूसलाधार बारिश के बाद पानी की तेज धारा से करीब 25 बीघा खेती वाली जमीन कट गई है। फौरन बचाव के प्रभावी उपाय न किए गए, तो आगे भी नुकसान का अंदेशा ग्रामीण जता रहे हैं। गांव के लोगों ने बचाव के कदम उठाने के साथ ही नुकसान की भरपाई का आग्रह किया है।
विज्ञापन

मां पूर्णागिरि मार्ग पर बसे गांव गैडाख्याली, बसानीगोठ और खेतखेड़ा में नदी और नाले खतरा बन रहे हैं। बीते डेढ़ महीने में हुई बारिश से इन गांवों में भारी कटाव हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि धान की खड़ी फसल के अलावा फलों के काफी पेड़ों का नुकसान हुआ है। ग्रामीण दिलीप सिंह महर, भोपाल सिंह, महेश भट्ट, बिशन सिंह, गणेश सिंह आदि का कहना है कि पिछले दिनों हुए भूकटाव से 25 बीघा से अधिक जमीन रोखड़ में तब्दील हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि ठोस उपाय नहीं किए जाने पर गांव के अस्तित्व पर भी खतरा हो सकता है। उन्होंने बचाव के लिए तटबंध और अन्य जरूरी उपाय करने की गुहार लगाई है। इधर एसडीएम हिमांशु कफल्टिया का कहना है कि नदी के किनारे के गांवों को खतरे से बचाने के लिए जरूरी उपाय किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed