फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   champawat news

कम अंक आने पर भड़के छात्र और अभिभावकों ने किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
champawat news
चंपावत में सीबीएसई की दसवीं की परीक्षा में कम अंक मिलने पर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन करते अ - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। जिला मुख्यालय में मंगलवार को सीबीएसई बोर्ड की दसवीं कक्षा का परीक्षाफल आने पर जहां अधिकांश परीक्षार्थियों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। वहीं नगर के एक निजी विद्यालय में दसवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं के कम अंक आने पर छात्रों और अभिभावकों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। छात्रों और अभिभावकों ने निजी विद्यालय प्रबंधन पर कम अंक देकर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ का आरोप लगाया।
विज्ञापन

उनका कहना था कि मासिक परीक्षा के अलावा अर्द्धवार्षिक और वार्षिक परीक्षा में प्रबंधन की ओर से छात्रों को कम अंक दिए जाने से उन्हें दसवीं कक्षा में अपेक्षाकृत काफी कम नंबर मिले हैं। विरोध प्रदर्शन करने वालों में अशोक सिंह, किशन सिंह, नितिन, रेखा, हिमाद्री बोरा, अशोक पांडेय, निहारिका, केसरी कार्की और गुंजन कार्की आदि अभिभावक व छात्र शामिल रहे। उधर, निजी स्कूल प्रबंधन की ओर से कहा गया है कि छात्रों का परीक्षाफल सीबीएसई की गाइड लाइन के अनुसार निर्धारित किया गया है। यदि कोई छात्र परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट है तो वह परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed