{"_id":"68e2ada23e2c31249307dfe6","slug":"champawat-emerged-victorious-in-the-under-19-and-under-14-category-kabaddi-competitions-champawat-news-c-229-1-shld1026-130346-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: अंडर 19 और 14 वर्ग की कबड्डी में चंपावत बना विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: अंडर 19 और 14 वर्ग की कबड्डी में चंपावत बना विजेता
Sun, 05 Oct 2025 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 05 Oct 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
चंपावत के गोरलचौड़ मैदान में कबड्डी प्रतियोगिता में विपक्षी खिलाड़ी की टांग पकड़कर खींचता खि
चंपावत। गोरलचौड़ खेल मैदान में रविवार को जिला स्तरीय विद्यालयी शिक्षा अंडर 14, 17 व 19 बालक-बालिका वर्ग की विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें चार ब्लॉकों के 200 से अधिक बच्चों ने प्रतिभाग किया। अंडर 19 और अंडर 14 खो-खो प्रतियोगिता में चंपावत विजेता रहा।
प्रतियोगिता का शुभारंभ खेल समन्वयक प्रदीप बोहरा ने किया। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तर के लिए किया जाएगा। बताया कि अंडर 19 राज्य स्तरीय विद्यालयी वॉलीबाल प्रतियोगिता गोरलचौड़ मैदान में होगी। अंडर 19 बालक वर्ग की कबड्डी के फाइनल में चंपावत ने बाराकोट को 25-18 से हराया। अंडर 17 में बाराकोट ने चंपावत पर 25-20 से हराया। अंडर 14 बालक वर्ग में चंपावत ने बाराकोट को 20-26 अंकों से पराजित किया। अंडर 17 बालक वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में चंपावत की टीम विजेता रही।
वॉलीबाल प्रतियोगिता में डॉ. यशवंत सिंह, दीपक सिंह कन्याल, अतुल नाथ, जीवन राय, ललित पंत व नंदू राम निर्णायक रहे। खो-खो में महेश सिंह तिवारी, रवि शंकर, सुभाष गहतोड़ी, चंदन सिंह अधिकारी, कैलाश टोलिया ने निर्णाय की भूमिका निभाई। कबड्डी प्रतियोगिता में मुकेश टम्टा, नीरज वर्मा, जीवंती, शकुंतला बोरा, मंजू अधिकारी, मनोज कलोनी, नरेंद्र राम निर्णयक रहे।