फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Champawat district of Diwali Dhoom

चंपावत जिले में दिवाली की धूम

Mon, 31 Oct 2016 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत। Updated Mon, 31 Oct 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
Champawat district of Diwali Dhoom
चंपावत जिले में दिवाली की धूम - फोटो : अमर उजाला

चंपावत/लोहाघाट। जिले भर में दीपावली का पूर्व धूमधाम से मनाया गया। ज्योतिपर्व के अवसर पर घर-घर में लोगों ने देश के वीर जवानों और शहीदों के नाम पर दिए जलाए। राष्टीय स्वयं सेवक संघ समेत विभिन्न संगठनों की ओर से किए गए आह्वान पर इस दफा दिवाली में जहां देश के वीर बहादुर सैनिकों की जांबाजी को याद किया गया, वहीं आतंकवाद को प्रोत्साहन देने वाले चीन की निंदा करते हुए लोगों ने चीनी वस्तुओं का बहिष्कार किया गया। इस बार अधिकांश घरों में मिट्टी के दीये ही जलाए गए। बच्चों ने भी जांबाज सैनिकों के नाम पर दिए जलाए। 

विज्ञापन


लोहाघाट में दीपावली पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया। लोगों विशेषकर बच्चों ने जमकर आतिशबाजी की गई। अलबत्ता विगत वर्ष की तुलना में इस वर्ष पटाखों के संबंध में जागरूकता अभियानों का असर दिखा और जागरूक लोगों ने पर्यावरण प्रदूषण को देखते हुए कम आतिशबाजी की। लोहाघाट अस्पताल के सीएमएस डॉ. मंजीत सिंह के अनुसार पटाखों से दो बच्चे मामूली रूप से झुलस गए।
विज्ञापन


जिनका प्राथमिक उपचार किया गया। पाटी, बाराकोट, रीठाखाल, देवीधुरा, पुलहिंडोला, रौंसाल, चौमेल, खेतीखान, बर्दाखान आदि स्थानों में दीपावली का पर्व अपूर्व उल्लास के साथ मनाया गया। मीठे रीठे के चमत्कार के लिए प्रसिद्ध गुरुद्वारा श्रीरीठासाहिब में भी दीवाली का पूर्व उल्लास के साथ मनाया गया। यहां गुरुद्वारे को आकर्षक लाइटों से सजाया गया था। दरबार हाल में रागी जत्थों की ओर से अरदास की गई और शबद गायन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


टनकपुर में भी लोगों ने घरों को रोशनी से सजाकर लोगों ने देवी लक्ष्मी की विधिविधान से पूजा-अर्चना की। दीवाली को लेकर लोगों में खासा उत्साह रहा। सुबह से ही लोग घरों को सजाने के साथ ही देवी लक्ष्मी की पूजा की तैयारी में जुट गए थे। बूम में स्थित एसएसबी की 57वीं वाहिनी की सी कंपनी में कंपनी कमांडर उप निरीक्षक केशव राम के नेतृत्व में दीपावली पर राष्ट्रीय सुरक्षा, एकता, सतर्कता की शपथ ली गई।

भाजपा के पूर्व दर्जा राज्यमंत्री शिवराज सिंह कठायत, पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष बगौली, मदन सिंह महर, ब्लॉक में सांसद प्रतिनिधि नरेश सकारी आदि ने एसएसबी कैंप में जवानों के साथ दीवाली मनाकर राष्ट्र की सुरक्षा में आम नागरिकों की सहभागिता का संदेश दिया। इस दौरान भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष कमल पंत, गोविंद महर के अलावा एसएसबी के हेड कांस्टेबल भगवती प्रसाद, पप्पू सिंह, बलविंदर सिंह आदि थे। 

चंपावत। जिले में इस बार दीवाली पर आतिशबाजी बाजार काफी ठंडा रहा। पिछले वर्ष की तुलना में पटाखों की बिक्री में काफी कमी आई। यहां गोरलचौड़ मैदान और लोहाघाट के जवाहर पार्क में लगाए गए पटाखा बाजार में छह लाख रुपए तक पटाखों का कारोबार रहा।

अकेले टनकपुर में आतिशबाजी का कारोबार करीब 76 लाख रुपए के आसपास रहा है। इस बार ग्रामीण इलाकों में भी आतिशबाजी की बिक्री कम हुई। आतिशबाजी से देर रात तक पटाखों की आवाज गूंजती रही। लोगों ने सुरक्षित तरीके से आतिशबाजी कर दीवाली मनाई। चीन में बनी वस्तुओं की बिक्री के खिलाफ चले अभियान का भी असर नजर आया, अलबत्ता आतिशबाजी के कारोबार में कोई फर्क नहीं पड़ा। 

टनकपुर में भी लोगों ने घरों को रोशनी से सजाकर लोगों ने देवी लक्ष्मी की विधिविधान से पूजा-अर्चना की। आतिशबाजी से देर रात तक पटाखों की आवाज गूंजती रही। लोगों ने सुरक्षित तरीके से आतिशबाजी कर दीवाली मनाई। चीन में बनी वस्तुओं की बिक्री के खिलाफ चले अभियान का भी असर नजर आया, अलबत्ता आतिशबाजी के कारोबार में कोई फर्क नहीं पड़ा। दीवाली को लेकर लोगों में खासा उत्साह रहा।

सुबह से ही लोग घरों को सजाने के साथ ही देवी लक्ष्मी की पूजा की तैयारी में जुट गए थे। बूम में स्थित एसएसबी की 57वीं वाहिनी की सी कंपनी में कंपनी कमांडर उप निरीक्षक केशव राम के नेतृत्व में दीपावली पर राष्ट्रीय सुरक्षा, एकता, सतर्कता की शपथ ली गई।

भाजपा के पूर्व दर्जा राज्यमंत्री शिवराज सिंह कठायत, पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष बगौली, मदन सिंह महर, ब्लॉक में सांसद प्रतिनिधि नरेश सकारी आदि ने एसएसबी कैंप में जवानों के साथ दीवाली मनाकर राष्ट्र की सुरक्षा में आम नागरिकों की सहभागिता का संदेश दिया। इस दौरान भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष कमल पंत, गोविंद महर के अलावा एसएसबी के हेड कांस्टेबल भगवती प्रसाद, पप्पू सिंह, बलविंदर सिंह आदि थे। 

टनकपुर। दीपावली पर भारत नेपाल सीमा पर हाइअलर्ट को लेकर एसएसबी, सुरक्षा तंत्र खासा चौकस रहा। एसएसबी के जवान सुबह से ही बॉर्डर में सघन कांबिंग में जुटे रहे। वहीं 57वीं वाहिनी की सी कंपनी के कमांडर उपनिरीक्षक केशव राम के नेतृत्व में जवानों ने बूम से पूर्णागिरि क्षेत्र तक नेपाल सीमा से लगे जंगल में सघन कांबिंग कर सुरक्षा व्यवस्था पर पैनी नजर रखी।


टनकपुर बैराज बीओपी पर भी एसएसबी, सीआईएसएफ के जवान दोनों देशों के बीच आवाजाही कर रहे लोगों से गहन पूछताछ कर तलाशी लेते रहे। कोतवाल वीसी शर्मा के निर्देश पर पुलिस की कई टीमें भारत-नेपाल सीमा समेत शहर के होटलों, ढाबों की तलाशी के साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा को लेकर सतर्क रहीं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed