फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Champawat district became number one in the state in high school with 84.93 percent

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा परिणाम मुख्य खबर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Champawat district became number one in the state in high school with 84.93 percent
चंपावत। उत्तराखंड शिक्षा बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में इस बार चंपावत जिले ने मिसाल कायम की है। सीईओ आरसी पुरोहित ने बताया कि हाईस्कूल में 4625 में से 3928 (84.93 प्रतिशत) और इंटर में 3443 अभ्यर्थियों में से 2973 (86.44 प्रतिशत) अभ्यर्थी पास हुए। जिले का हाईस्कूल का परीक्षाफल 2.01 प्रतिशत बढ़कर 84.93 प्रतिशत हुआ, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा है। वहीं इंटर में इस बार 86.44 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुए हैं।
विज्ञापन

जो पिछली बार के 92.69 प्रतिशत से 6.25 प्रतिशत कम है। छात्राएं एक बार फिर छात्रों से काफी आगे रही। इंटर में 89.49 प्रतिशत छात्राएं और 83.35 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं, जबकि हाईस्कूल में 88.31 प्रतिशत छात्राएं और 81.35 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। हाईस्कूल में सात और इंटर में पांच छात्र प्रदेश की मेरिट में आए। इंटर में विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज लोहाघाट के अभिषेक सिंह मेहता 94.20 प्रतिशत के साथ प्रदेश में सातवें और जिले में प्रथम रहे, जबकि हाईस्कूल में रीठाखाल जीआईसी के कमल बिष्ट 94.60 प्रतिशत नंबर के साथ प्रदेश में 18वें व जिले में प्रथम रहे।
विज्ञापन

फोटो 29 सीपीटी 05पी से 07पी तक, एलएचजी 02पी व 03पी
प्रदेश की मेरिट में आए 12 छात्र-छात्राएं
चंपावत। हाईस्कूल में 84.93 प्रतिशत छात्र-छात्राओं के पास होने से चंपावत जिला न केवल हाईस्कूल की परीक्षा में प्रदेश में नंबर एक रहा है, बल्कि मेरिट में भी जिले ने सुधार किया है। इस बार मेरिट में आने वालों की संख्या पिछले साल की अपेक्षा ज्यादा रही है। इस बार प्रदेश की टॉप 25 मेरिट में चंपावत जिले के कुल मिलाकर सिर्फ 12 छात्र-छात्राएं ही आ सके हैं। हाईस्कूल में सात और इंटर में पांच छात्र मेरिट में आए हैं, जबकि 2019 में ये संख्या कुल 11 (हाईस्कूल में 10 व इंटर में एक) थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में लहलहाती है प्रतिभाओं की फसल
लोहाघाट (चंपावत)। जिले में 104 जीआईसी और हाईस्कूल हैं, जिनके पास न केवल मजबूत आधारभूत ढांचा है, बल्कि वेतन व दूसरे मदों पर हर महीने कई करोड़ रुपये खर्च होते हैं। लेकिन जब बोर्ड परीक्षाफल आता है, तो सभी निगाहें विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेजों (वीवीएमआईसी) में आकर टिकती है। इस बार भी हाईस्कूल और इंटर की मेरिट में आए 12 विद्यार्थियों में से आठ इन्हीं संस्थानों के हैं।
सीमित संसाधनों के बावजूद जिले के वीवीएमआईसी प्रतिभाओं को पंख देने के संस्थान बने हुए हैं। 2007 से ये क्रम बना हुआ है। इस बार भी इंटर में यहां के तीन छात्रों ने प्रदेश की मेरिट में जगह बनाई है। हाईस्कूल में जिले की टॉप टेन सूची में लोहाघाट वीवीएमआईसी के तीन विद्यार्थी शुमार है। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में वीवीएमआईसी के छात्र अभिषेक सिंह मेहता 94.20 के साथ प्रदेश सूची में सातवें नंबर पर है। इसी तरह दीपांशु जोशी आठवें और भूपेेश कुलियाल दसवें नंबर पर है। इंटर में एक टनकपुर और हाईस्कूल में चंपावत के वीवीएमआईसी के दो, टनकपुर, बनबसा सेे एक छात्रा ने प्रदेश मेरिट मेें जगह बनाई है। संस्थान की ये कामयाबी अनायास नहीं है। इसके पीछे शिक्षकों की कड़ी मेहनत और छात्रों पर पैनी नजर अहम है। लोहाघाट के प्रधानाचार्य जगदीश चंद्र पांडेय ने बताया कि छात्र-छात्राओं को वंदना सत्र में उच्च पदों पर कार्यरत पूर्व छात्रों का प्रेरणात्मक अनुभव, छात्रों की समस्यों का तत्काल समाधान, शिक्षण, अनुशासनात्मक, प्रश्नोत्तर विधि, नियमित विषय की शिक्षण को प्रभावी बनाने, अभिभावकों के साथ गोष्ठी कर छात्र-छात्राओं की प्रगति की जानकारी नियमित रूप से ली जाती है। इसकी बदौलत छात्र बेहतर प्रदर्शन करते हैं।

फोटो 29 एलएचजी 09पी (सिंगल)
शत प्रतिशत रहा बनबसा जीजीआईसी का परीक्षाफल
बनबसा (चंपावत)। बनबसा जीजीआईसी का हाईस्कूल एवं इंटर का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। प्रधानाचार्य गीता चंद ने बताया कि हाईस्कूल में 19 छात्राओं ने परीक्षा दी थी। सभी उत्तीर्ण हुई हैं। 11 छात्राओं ने प्रथम श्रेणी एवं 8 ने द्वितीय श्रेणी प्राप्त की। शारदा इंटर कॉलेज हाईस्कूल का परीक्षाफल 65 एवं इंटर का 78 प्रतिशत रहा। प्रधानाचार्य विमल मिश्र ने बताया कि परीक्षा देने वाले 73 विद्यार्थियों में से 47 उत्तीर्ण हुए। इंटर में 65 में 50 सफल रहे। पूर्णागिरि इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य नितिन राजपूत ने बताया कि हाईस्कूल का परीक्षाफल 58.97 प्रतिशत एवं इंटर का 90.57 प्रतिशत रहा। संवाद
चंपावत जिले का परीक्षा परिणाम (प्रतिशत में):
वर्ष - हाईस्कूल- इंटरमीडिएट:
2016- 77.81 86.79
2017- 77.22 86.30
2018- 80.40 83.80
2019 - 82.92 92.69
2020- 84.93 89.55
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed