फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   champaavat jile ke ab tak ke sabhee 13 saimpal nigetiv

चंपावत जिले के अब तक के सभी 13 सेंपल निगेटिव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2020 08:18 PM IST
विज्ञापन
champaavat jile ke ab tak ke sabhee 13 saimpal nigetiv
चंपावत। कोरोना वायरस के जिले के सभी 13 सैंपल निगेटिव आए हैं। सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी ने बताया कि बनबसा और टनकपुर से पांच अप्रैल को भेजे गए सैंपल की मंगलवार को रिपोर्ट आई, जिसमें सभी निगेटिव आए हैं। वहीं मंगलवार तक जिले में 140 लोग संस्थागत क्वारंटीन हो चुके हैं। इसके अलावा 3595 लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन

इधर कोरोना वायरस के खतरे से बचाव के मद्देनजर चंपावत जिले के दो गांव गुदमी और सल्ली को अन्य गांवों से काट दिया गया है।
गुदमी में पंतनगर से आए एक व्यक्ति को बुखार व सर्दी-जुकाम मिला था। इस शख्स की कोरोना जांच के सैंपल भी हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल भेजे गए हैं। इसके अलावा सल्ली में काम कर चुके एक नेपाली मजदूर के नेपाल में कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने बताया कि इन दोनों गांवों में बाहर से आए लोगों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया जा चुका है, जिसमें ये सभी लोग ठीक पाए गए। एहतियातन करीब दो हजार की आबादी वाले इन दोनों गांवों को अन्य गांवों से अलग-थलग किया गया है।
विज्ञापन

बनबसा में क्वारंटीन किए युवक रिपोर्ट मिली निगेटिव
बनबसा (चंपावत)। स्थानीय गांव के एक युवक जो 30 मार्च को पंतनगर से पैदल चलकर बनबसा पहुंचा था में कोरोना के संक्रमण का संदेह जताया गया था। उसके परिवार, उसका उपचार करने वाले ग्रामीण चिकित्सक एवं उसका परिवार व एक पूर्व प्रधान को क्वारंटीन किया गया है। रविवार को युवक का सैंपल जांच को एसटीएच भेजा गया था। सीएमओ डा. आरपी खंडूड़ी ने बताया कि उक्त युवक की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
कोरोना अस्पताल में तब्दील होगा जिला अस्पताल
चंपावत। कोरोना वायरस (कोविड-19) के खतरों से बचाव के लिए जिला स्तर पर चंपावत के जिला अस्पताल को केंद्र बनाया जाएगा। डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने बताया कि कोरोना वायरस के इलाज के लिए जिला अस्पताल में 82 बेड तैयार किए जा रहे हैं। वहीं आपात चिकित्सा और गर्भवती महिलाओं के इलाज के लिए दूसरी जगह वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के दूसरे भवनों की तलाश की जा रही है। अगर ये भवन नाकाफी हुए, तो निजी अस्पतालों को अधिग्रहीत कर वहां इमरजेंसी सेवा सुचारु की जाएगी।
टनकपुर में घसियारा मंडी के तीन परिवार के 22 लोग क्वारंटीन
नेपाल में कोरोना पॉजिटिव मिले चंपावत से गए मजदूर के संपर्क में आने के अंदेशे में कार्रवाई
टनकपुर (चंपावत)। नेपाल में कोरोना वायरस से संक्रमित मिले चंपावत से गए नेपाली मजदूर इंद्र विश्वकर्मा के संपर्क में आने के संदेह में प्रशासन ने घसियारा मंडी के 22 लोगों को क्वारंटीन किया है।

जिले सल्ली गांव से गत 28 मार्च को टनकपुर के रास्ते नेपाल गए मजदूर इंद्र विश्वकर्मा को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इस संक्रमित मजदूर ने पूछताछ में नेपाल प्रशासन को बताया है कि वह अपने चार अन्य साथियों के साथ टनकपुर के रास्ते गाड़ी के हवा भरे ट्यूब से शारदा पार कर नेपाल पहुंचा है। नेपाल सूचना मिलने के बाद अलर्ट हुए जिले प्रशासन ने सुरक्षात्मक कदम उठाए हैं। नेपाल से सूचना मिलने के बाद से अलर्ट जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षात्मक कदम उठाए गए हैं। कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि संक्रमित नेपाल मजदूर को शारदा पार कराने के अंदेशे में घसियारा मंडी के तीन युवकों समेत उनके परिवार के 22 लोगों को स्वास्थ्य परीक्षण के बाद ऐहतियातन एक होटल में क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed