फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Chami-farming cucumber resents road misery

चामी-खेती काकड़ी सड़क की बदहाली पर नाराजगी जताई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
Chami-farming cucumber resents road misery
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड बाराकोट के चामी-खेती काकड़ी सड़क की बदहाली पर ग्रामीणों ने गहरी नाराजगी जताई है। ग्रामीणों ने लोनिवि पर उनकी उपेक्षा का आरोप लगाया। जल्द सड़क की हालत ठीक न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। ग्राम प्रधान प्रकाश सिंह का कहना है कि लोनिवि की चामी-खेती काकड़ी सड़क मार्ग पर डामरीकरण नहीं हुआ है।
विज्ञापन

सड़क पर जगह जगह गड्ढे होने के साथ कीचड़ में लोग जान हथेली में रखकर इसमें वाहनों का संचालन करने को मजबूर हैं। ग्राम प्रधान का कहना है कि कई बार सड़क की हालत ठीक करने की मांग लोनिवि के अधिकारियों से की जा चुकी है। इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि थोड़ी सी बरसात होने पर पूरी सड़क पानी और कीचड़ से पट जाती है। सड़क पर वाहन चलाना तो दूर पैदल जाने में भी दिक्कतें होती हैं। पूरन सिंह, कुंदन सिंह, हरीश पाठक, जगदीश सिंह, शोबन सिंह, टीका सिंह, महेंद्र सिंह, बबीता देवी, पार्वती देवी, विजय सिंह, सुरेश सिंह आदि ने लोनिवि से सड़क की हालत ठीक करने की मंाग की है। लोनिवि के ईई एमसी पलड़िया का कहना है कि एक किमी सड़क पर डामरीकरण हो चुका है, शेष ढाई किमी सड़क पर डामरीकरण का कार्य जिला योजना में स्वीकृत है, धनराशि मिलने के बाद शेष कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed