{"_id":"66707950d4ec9908a009386d","slug":"challans-issued-to-30-drivers-for-violation-of-rules-champawat-news-c-229-1-shld1010-109300-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: नियमों के उल्लंघन पर 30 वाहन चालकों के चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: नियमों के उल्लंघन पर 30 वाहन चालकों के चालान
Mon, 17 Jun 2024 11:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 17 Jun 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है। प्रशासन की ओर से चलाए गए अभियान में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 30 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
डीएम नवनीत पांडे के निर्देश पर वाहन सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें सड़क दुर्घटना में कमी लाने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। सोमवार को जिला मुख्यालय में एसडीएम सदर सौरव असवाल के नेतृत्व में अभियान चलाकर 30 चालान किए गए, इसमें ओवरलोडिंग के चार, ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंशन के दो, बिना हेलमेट वाहन चलाने के छह और सीट बेल्ट न लगाने के 12 सहित अन्य ट्रैफिक नियम के छह चालान किए गए। इधर, टनकपुर में तहसीलदार जगदीश गिरि के नेतृत्व में 16 वाहनों का चालान काटकर 7500 रुपये जुर्माना वसूला। संवाद