{"_id":"69d93ac96156fd3c55037195","slug":"census-2027-training-begins-16th-census-to-be-conducted-digitally-champawat-news-c-229-1-cpt1009-137814-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: जनगणना 2027 प्रशिक्षण शुरू, डिजिटल माध्यम से होगी 16वीं जनगणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: जनगणना 2027 प्रशिक्षण शुरू, डिजिटल माध्यम से होगी 16वीं जनगणना
Fri, 10 Apr 2026 11:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 10 Apr 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। तहसील चंपावत में जनगणना 2027 के तहत तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो गया है। इस बार देश की जनगणना पूरी तरह डिजिटल माध्यम से कराई जाएगी। तहसील सभागार में एसडीएम व उपखंड जनगणना अधिकारी अनुराग आर्य के निर्देशन में जनगणना 2027 के प्रथम बैच का प्रशिक्षण शुरू हो गया है।
जगनणना में 50 केंद्रों के प्रगणक, राजस्व उप निरीक्षक और सुपरवाइजर भाग ले रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार जनगणना दो चरणों में होगी। पहले चरण में अप्रैल से सितंबर 2026 तक मकान सूची और आवास गणना और दूसरे चरण में फरवरी 2027 में जनसंख्या गणना की जाएगी।
प्रशिक्षण में प्रगणकों को 33 बिंदुओं पर घर-घर जाकर जानकारी एकत्र करने जैसे आवास की स्थिति, परिवार विवरण, सुविधाएं और अन्य आंकड़े जुटाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिसे पोर्टल पर ऑनलाइन अपलोड किया जाएगा।
विज्ञापन
एडीएम कृष्णनाथ गोस्वामी ने इसे राष्ट्रीय दायित्व बताते हुए प्रशिक्षणार्थियों से निष्ठा के साथ कार्य करने की अपील की। तहसीलदार बृजमोहन आर्य ने भी सटीक आंकड़े एकत्र करने के निर्देश दिए।
89 प्रगणक और 17 सुपरवाइजर का प्रशिक्षण शुरू
टनकपुर(चंपावत)। तीन दिनी प्रशिक्षण शिविर के पहले दिन शुक्रवार को मकानों की गणना आदि के बारे में प्रगणक और सुपर वाइजर को जानकारी दी गई। आरके प्रदीप जुकरिया ने बताया कि तहसील सभागार में आयोजित प्रशिक्षण में 89 प्रगणक, 17 सुपरवाइजर को दो सत्र में प्रशिक्षण दिया। इसमें मास्टर ट्रेनर उमेश चंद्र गड़कोटी, प्रकाश चंद्र जोशी, दिनेश कुमार, नवल किशोर जोशी ने जानकारी दी। इसमें स्कूलों के शिक्षक, वन विभाग के कर्मी शामिल हैं।
पाटी में जनगणना प्रशिक्षण संपन्न
चंपावत। जिले के पाटी ब्लॉक में तीन दिवसीय जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इसमें प्रगणकों और सुपरवाइजरों को विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। इसमें 100 प्रगणकों और सुपरवाइजरों ने भाग लिया। प्रशिक्षण का संचालन जनगणना निदेशालय से आए भावेश धीमान के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम में चार्ज अधिकारी चंद्र सिंह हरकोटिया के साथ फील्ड ट्रेनर डॉ. कमल गहतोड़ी, महेश चंद्र आर्य, ललित मोहन और हरीश पांडे मौजूद रहे।