{"_id":"59dd05f34f1c1b65548b6b67","slug":"cctv-to-be-installed-in-lohaghat-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी से लैस होगा लोहाघाट नगर क्षेत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीटीवी से लैस होगा लोहाघाट नगर क्षेत्र
अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)।
Updated Tue, 10 Oct 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर क्षेत्र में सुरक्षा प्रबंध अब शीघ्र ही तीसरी आंख (सीसीटीवी) करेगी। यह निर्णय मंगलवार को नगर पंचायत अध्यक्ष लता वर्मा की अध्यक्षता और सभासद विमल कलौनी के संचालन में हुई बैठक में तय किया गया। नगर पंचायत आठ मुख्य जगहों में सीसीटीवी लगाएगी, जिसकी निगरानी लोहाघाट थाने में होगी। नगर पंचायत, प्रशासन, पुलिस और व्यापार संघ की संयुक्त बैठक में नगर क्षेत्र में सीसीटीवी लगाने पर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया गया।
एसडीएम आरसी गौतम की मौजूदगी में हुई बैठक में अध्यक्ष ने बताया कि प्रथम चरण में हथरंगिया चौराहा, एसडीएम कोर्ट चौराहा, मीनाबाजार, गांधी चौक, खड़ी बाजार में एक-एक और स्टेशन बाजार में तीन सीसीटीवी लगाए जाएंगे। कैमरों को लगाने के लिए केबल को जमीन के नीचे डाला जाएगा। विधायक प्रतिनिधि गोविंद वर्मा ने बताया कि विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने भी इस कार्य में सहयोग देने का आश्वासन दिया है।
नगर क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगने से अराजक तत्वों पर निगरानी रखने के अलावा चोरी आदि की घटनाओं में कमी आएगी। लोगों के सुझाव लेकर दूसरे चरण में पूरे नगर क्षेत्र के मुख्य स्थानों में सीसीटीवी लगाए जांएगे। बैठक में अधिशासी अधिकारी कमल कुमार, सभासद रेनू गड़कोटी, पार्वती रावत, रमा देवी, कैलाश मेहरा, मनोज कुमार, व्यापार संघ अध्यक्ष भैरव राय, एसआई हेमंत कठैत आदि मौजूद थे।