{"_id":"595697d04f1c1b7c0c8b4c39","slug":"cctv-and-cameras-fixed-at-boom-range","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूम रेंज के जंगल में भी सीसी कैमरे और पिंजरा लगाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूम रेंज के जंगल में भी सीसी कैमरे और पिंजरा लगाए
अमर उजाला ब्यूरो, टनकपुर (चंपावत)।
Updated Fri, 30 Jun 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी वन प्रभाग के शारदा और चंपावत वन प्रभाग के बूम रेंज में घूम रहे हमलावर बाघ को पकड़ने के लिए दोनों रेंज के जंगलों में सीसी कैमरे और पिंजरे लगा दिए गए हैं। वहीं तराई पश्चिमी वन प्रभाग रामनगर से पांच सदस्यीय एक्सपर्टों की टीम भी यहां भेजी गई है। पिछले तीन दिनों से बाघ की गतिविधियों का पता नहीं चल सका है।
चार माह के भीतर क्षेत्र के जंगलों में बाघ के हमले से तीन महिलाओं की मौत की घटना के बाद वन विभाग ने हमलावर बाघ की पहचान कर उसे पकड़ने के प्रयास तेज कर दिए हैं। गत 24 जून को बस्तिया गांव में हुई घटना से क्षेत्र में बाघ की दहशत बढ़ गई है। बाघ का ऐसा खौफ बना हुआ है कि शाम होते ही लोग घर से बाहर निकलने में डर रहे हैं।
इधर जन दबाव के चलते वन विभाग भी बाघ को पकड़ने की कोशिश में जुटा हुआ है। शारदा रेंज के बाद बूम रेंज के जंगलों में भी बाघ की गतिविधियों की जानकारी लेने को सीसी कैमरे और पिंजरा लगा दिया गया है। चंपावत के प्रभागीय वनाधिकारी एके गुप्ता ने बताया कि हल्द्वानी वन प्रभाग से मंगाए गए 14 सीसी कैमरों के साथ ही एक पिंजरा भी जंगल में लगाया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि शारदा रेंज के जंगल में अब तक 25 सीसी कैमरे और दो पिंजरे लगाए जा चुके हैं, लेकिन न तो हमलावर बाघ की गतिविधि का पता लग पाया है और न ही बाघ पिंजरों में कैद हुआ है।
शारदा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी ख्याली राम आर्य ने बताया कि तराई पश्चिमी रामनगर वन प्रभाग से बाघ पकड़ने वाले पांच एक्सपर्ट कर्मचारियों की टीम यहां पहुंची है। दो दिन से डेरा जमाए इस टीम ने शारदा और बूम दोनों रेंज के जंगलों का सर्वे किया है।