फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Caught going to Nepal with Indian currency

Champawat News: भारतीय मुद्रा लेकर नेपाल जाने वाला दबोचा

Fri, 21 Jul 2023 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 21 Jul 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
Caught going to Nepal with Indian currency
बनबसा (चंपावत)। शारदा बैराज पुलिस चौकी कर्मियों ने दिल्ली निवासी एक व्यक्ति को 32,500 रुपये की भारतीय मुद्रा नेपाल ले जाते पकड़ा। उसे रकम समेत कस्टम के सुपुर्द किया। कस्टम ने मुद्रा जब्त कर आरोपी पर कस्टम एक्ट में केस दर्ज कर छोड़ दिया। अब उस पर कस्टम न्यायालय में मुकदमा चलेगा।
विज्ञापन


शारदा बैराज पुलिस चौकी प्रभारी एसआई हेमंत सिंह कठायत की टीम बृहस्पतिवार शाम भारत नेपाल सीमा पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान थाना बुराड़ी दिल्ली के मोहल्ला संतनगर निवासी जयचंद (44) से 32,500 रुपये की भारतीय मुद्रा मिली। इसमें सभी नोट पांच सौ रुपये के थे जबकि भारत से नेपाल के लिए 100 रुपये तक के नोट में केवल 25,000 की भरतीय मुद्रा ही ले जाई जा सकती है। इसमें दो हजार और पांच सौ के नोट ले जाना प्रतिबंधित है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण ने बताया कि पकड़ी गई मुद्रा के संबंध में आरोपी संतोषजनक उत्तर या कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। इसलिए यह कार्रवाई की गई है। पिछले वर्ष अक्तूबर से पुलिस ने नेपाल सीमा पर 20,01,000 रुपये की भारतीय मुद्रा पकड़कर कस्टम को सौंपी है। बताया कि इन आरोपियों में अधिकतर लोग कैसिनो में जाने वाले होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed