{"_id":"5a10699d4f1c1b71548bdda2","slug":"case-against-former-president-of-student-association","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष के खिलाफ मामला दर्ज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष के खिलाफ मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
Updated Sat, 18 Nov 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
सुरक्षा बलों का फ्लैग मार्च
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। लोहाघाट में शुक्रवार को गोवंशज का कटा सिर मिलने के बाद जिला मुख्यालय में हुए बवाल और मारपीट से घबराए दुकानदारों ने पुलिस से सुरक्षा मांगी है। जिला मुख्यालय के मीट विक्रेताओं और नाइयों ने शनिवार को कोतवाली पहुंच कर अराजक तत्वों के खिलाफ तहरीर सौंपी। इस पर पुलिस ने छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष और उसके समर्थकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
अबरार अहमद के नेतृत्व में दी गई तहरीर में मीट विक्रेताओं ने बताया कि छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कमल रावत और उसके साथियों ने शुक्रवार को गुलजार, शकील, इकरार, शराफत, नफीस अहमद, अबरार अहमद, अल्ताफ, आसिफ, शमशाद अहमद आदि व्यापारियों के साथ मारपीट कर सारा मीट फेंक दिया। दुकानों में रखे गए मुर्गे भी सड़क पर फेंक दिए।
विज्ञापन
सभी दुकानों में जाकर गाली गलौज, मारपीट की गई। नाई अफजाल, नाजिम, आसिफ, अबरार, रईस, आरिफ, गुलजार, अंसार अहमद, नफीस अहमद, फिरोज, मो. अलताफ, लईक, पप्पू, बन्नू, इकरार, शकील, मो. अहमद, नवाब आदि ने भी मारपीट करने वालों से सुरक्षा दिलाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन
अबरार अहमद की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष और उसके समर्थकों के खिलाफ आईपीसी की धारा 427, 504, 506, 323 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। प्रभारी कोतवाल आरएस डांगी ने बताया कि मामले की विवेचना उपनिरीक्षक अनुराग सिंह को सौंपी गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
खौफ के चलते मीट और नाइयों की दुकानें बंद रहीं
चंपावत। लोहाघाट में शुक्रवार को हुई घटना को लेकर जिला मुख्यालय में एक वर्ग विशेष के लोगों की दुकानों को जबरन बंद कराने, मारपीट करने के बाद शनिवार को खौफ के चलते मीट व्यवसायियों और नाइयों ने अपनी दुकानें बंद रखी। मांस की दुकानें, बाल काटने की दुकानें बंद होने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मीट विक्रेता अबरार अहमद का कहना था कि वह डर के कारण अपनी दुकानें नहीं खोल पा रहे हैं। हालांकि पुलिस की ओर से सुरक्षा का आश्वासन दिया है, लेकिन दुकानदार खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। रविवार को भी मीट की दुकानों के साथ ही नाइयों के प्रतिष्ठानों के खुलने को लेकर अनिश्चय की स्थिति है।
पूर्व अध्यक्ष पर छेड़छाड़, मारपीट का मामला भी दर्ज
चंपावत। यहां पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कमल रावत के खिलाफ एक ही दिन दो मामलों में प्राथमिकी दर्ज हुई है। दुकानदारों के साथ मारपीट के अलावा पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष पर छेड़छाड़, मारपीट का दूसरा मामला भी दर्ज किया गया है। प्रभारी कोतवाल आरएस डांगी के अनुसार एक छात्र की ओर से बहन के साथ कॉलेज में छेड़छाड़, रोकने पर गाली गलौज, मारपीट की तहरीर पर कमल रावत समेत छात्रसंघ कोषाध्यक्ष पवन बोहरा, जीवन बोहरा के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 354, 506 के तहत मामला पंजीकृत कर लिया गया है।