फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Car driver and two women injured in road accident

सड़क हादसे में कार चालक और दो युवती घायल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Car driver and two women injured in road accident
टनकपुर (चंपावत)। बनबसा सैनिक छावनी क्षेत्र में एक आल्टो कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार चालक और कार में सवार दो युवतियां घायल र्हुइं हैं। चालक के सिर में गंभीर चोट के कारण उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। जबकि घायल दोनों युवतियों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इधर सूखीढांग के पास भी गैस सिलिंडर लदे कैंटर और एक कार में टक्कर हुई है, लेकिन हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की दोपहर बनबसा से टनकपुर की ओर आ रही एक आल्टो कार बनबसा सैनिक छावनी क्षेत्र में फायरिंग रेंज के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे थाना क्षेत्र का बोर्ड उखाड़ते हुए जंगल की ओर जा घुसी। हादसे में कार चालक पिथौरागढ़ निवासी शैलेश कोहली पुत्र जगदीश कोहली और कार में सवार बाराकोट (चंपावत) निवासी ममता (25) पुत्री केशव जोशी और भावना वर्मा (26) पुत्री दिनेश वर्मा घायल हुए हैं। घायलों को फौरन संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया। चिकित्साधिकारी डॉ. आफताब अंसारी ने बताया कि घायल कार चालक के सिर में गंभीर चोट के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर किया गया है। बताया गया कि घायल कार चालक के परिचित उसे अपने साथ पिथौरागढ़ ले गए हैं।
विज्ञापन

इधर सूखीढांग के पास भी टनकपुर से चंपावत की ओर जा रहे गैस सिलिंडर लदे एक कैंटर और टनकपुर को आ रही एक कार में टक्कर हो गई। हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है, लेकिन कार बुरी तहह क्षतिग्रस्त होना बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed