फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Car collides with e-rickshaw, rickshaw driver injured

अनियंत्रित कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रिक्शा चालक गंभीर घायल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 11:37 PM IST
विज्ञापन
Car collides with e-rickshaw, rickshaw driver injured
टनकपुर (चंपावत)। बनबसा में अनियंत्रित कार ने ई-रिक्शे को टक्कर मार दी। हादसे में रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिसे संयुक्त चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। बनबसा पुलिस ने टक्कर मारने वाली कार को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक शनिवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे बनबसा नगर के वार्ड संख्या सात निवासी ई-रिक्शा चालक काशीराम पंडित (50) अपने रिक्शे को लेकर सवारी ढोने जा रहा था कि पाटनी तिराहे के पास हाइवे पर टनकपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार स्वीफ्ट डिजायर कार (यूके06 एपी/4242) ने रिक्शे में टक्कर मार दी। हादसा होते ही आसपास मौजूद लोग घटना स्थल पर पहुंच गए। घटना का पता चलते ही घायल रिक्शा चालक की पत्नी कलावती भी घटना स्थल पर पहुंच गई। निजी वाहन से घायल काशीराम को फौरन संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। चिकित्साधिकारी डॉ. आफताब अंसारी ने बताया कि घायल रिक्शा चालक के सिर और हाथ में गंभीर चोट है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed