{"_id":"67b225dc8afcc121f40c4aab","slug":"canter-driver-dies-after-being-hit-by-his-own-vehicle-champawat-news-c-229-1-shld1019-120050-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: अपने ही वाहन की चपेट में आने से कैंटर चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: अपने ही वाहन की चपेट में आने से कैंटर चालक की मौत
Sun, 16 Feb 2025 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 16 Feb 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। अपने ही वाहन की चपेट में आने से विकास खंड बाराकोट के गैरी गांव के युवक की मौत हो गई है। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। हादसे में जवान बेटे की मौत पर परिवार के सदस्य सदमे में है।
बाराकोट पुलिस चौकी प्रभारी हरीश प्रसाद ने बताया कि शनिवार रात करीब 9:30 बजे पंकज कुमार (30) पुत्र डिकर राम निवासी गैरी बाराकोट टनकपुर से सामान लाकर पिथौरागढ़ की ओर जा रहा था। चालक पंकज ने अपने घर के पास लोहाघाट-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कैंटर को खड़ा किया और उसमें ओट लगा रहा था।
इसी दौरान अचानक ओट हटने से वाहन पीछे आ गया और वह अपने ही कैंटर की चपेट में आ गया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पर घायल चालक को 108 एंबुलेंस से उप जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
चौकी प्रभारी हरीश प्रसाद ने मृतक का पंचनामा ने भरा और के चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम किया। घटना में जवान चालक की मौत के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।