फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Candidates With Voter For Election

ग्रामीणों की समस्याओं के निदान का दिया आश्वासन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Candidates With Voter For Election
लोहाघाट के ग्रामीण क्षेत्रों में जन संपर्क कर लोगों से वोट की अपील करते कांग्रेस प्रत्याशी खुशा? - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। विधानसभा चुनाव के लिए मतदान तिथि नजदीक आते ही कांग्रेस प्रत्याशी खुशाल सिंह अधिकारी ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। कार्यकर्ताओं के साथ जनसंपर्क के दौरान बड़ी संख्या में लोग कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन

प्रत्याशी खुशाल ने बृहस्पतिवार को रायनगर चौड़ी, डेंसली, ईड़ाकोट, भुमलाई, कोयाटी, गंगनौला, खतेड़ा मल्ला, कोटबसान, पोखरीबोरा, ठांटा, सुर्दका आदि गांवों में जनसंपर्क किया। खुशाल ने कहा कि पिछले पांच साल में गांवों में विकास की किरण नहीं पहुंची है। भाजपा ने सिर्फ महंगाई और बेरोजगारी को बढ़ाने का काम किया है। बेरोजगारी से प्रदेश के युवा बेहाल हैं। युवा सरकार से रोजगार मांगते हैं तो उन्हें पुलिस की लाठियां खानी पड़ती हैं।
विज्ञापन

खुशाल ने कहा कि पूरे प्रदेश में माफिया राज चल रहा है। खुशाल ने दावा किया कि भाजपा शासनकाल में कोई विकास कार्य न होने से खफा लोग 14 फरवरी को कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने का मन बना चुके हैं। जनता के उत्साह को देखते हुए वह भारी मतों से एकतरफा जीत रहे हैं। जनसंपर्क में उनके साथ नवीन मुरारी, खुशाल मेहता, गोपाल रावत, नारायण बिष्ट, अमर कुटियाल, चंदन फर्त्याल, राहुल सिंह, शशिकांत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी के लिए कार्यकर्ताओं ने झोंकी ताकत
लोहाघाट (चंपावत)। भाजपा के विधायक प्रत्याशी पूरन सिंह फर्त्याल ने कार्यकर्ताओं के साथ धुआंधार जनसंपर्क किया जा रहा है। भाजपा के विकास से प्रभावित होकर लोग भाजपा की सदस्यता ले रहे हैं। प्रत्याशी फर्त्याल ने नेपाल सीमा से लगे दिगालीचौड़, चौमेल क्षेत्र में जनसंपर्क करने के बाद मऊ में नुक्कड़ सभा की। फर्त्याल ने कहा कि उनके 10 सालों के कार्यकाल के दौरान पूरे विधानसभा क्षेत्र में सड़क, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। गांव-गांव में केंद्र, राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत विकास कार्य कराए गए हैं।
कहा कि मोदी सरकार ने लोगों को मुफ्त वैक्सीन लगाई। लोगों के खातों में किसान सम्मान निधि पहुंचाई। कोरोना काल में निशुल्क राशन बांटकर गरीबों के आंसू पोंछे। फर्त्याल ने कहा कि उनके कार्यकाल में हुए विकास कार्यों से प्रभावित होकर सैकड़ों लोग भाजपा की सदस्यता ले रहे हैं। इससे पार्टी की मजबूती हो रही है। फर्त्याल ने दावा किया कि लोगों से मिल रहे समर्थन के बल पर वह रिकॉर्ड मतों से जीत रहे हैं। जनसंपर्क में फर्त्याल के साथ महेंद्र ढेक, एलएम कुंवर, दीपक जोशी, राजू पांडेय, देवेंद्र अधिकारी, कमल बोहरा, चंद्रशेखर बगौली, कैलाश पांडेय, श्याम ढेक आदि थे।
जनसमस्याओं के निदान का आश्वासन दिया
टनकपुर/बनबसा (चंपावत)। चंपावत क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कैलाश गहतोड़ी ने टनकपुर में बस्तिया, टनकपुर वार्ड संख्या चार एवं पांच में जनसंपर्क किया। उन्होंने जीतने पर जनसमस्याएं सुलझाने का आश्वासन दिया। बमनपुरी की जनसभा में लोगों ने हुड्डीनदी से हो रहे भूकटाव, जलभराव, कुष्ठ आश्रम मार्ग, जंगली जानवरों के आतंक की समस्या रखी। कैलाश ने समस्याओं को सुलझाने का आश्वासन दिया। उन्होंने अपने पक्ष में शत-प्रतिशत मतदान की भी अपील की। कैलाश के समर्थन में अन्य गांवों में घर-घर वोट मांगने को कार्यकर्ताओं की टोलियां जुटी रहीं।
आप के राजेश बिष्ट ने पाटी में मांगे वोट
लोहाघाट (चंपावत)। आम आदमी पार्टी (आप) के प्रत्याशी राजेश बिष्ट ने पाटी ब्लॉक के पटनगांव, कजीना, पुनौली आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क किया। दिल्ली करोलबाग के विधायक विशेष रवि ने कहा कि आप शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सुरक्षा, बिजली, पानी आदि सुविधाएं दिलाएगी। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए पार्टी प्रत्याशी राजेश बिष्ट को वोट देने की अपील की। जनसंपर्क में राहुल सती, पुष्पा राणा, सीमा मेहता, तुलसी बिष्ट, रतन सिंह बिष्ट, भास्कर बिष्ट, राकेश बिष्ट, मोहित लमगड़िया साथ थे।
आप प्रत्याशी ने टनकपुर, बनबसा में चुनाव प्रचार किया
चंपावत। आम आदमी पार्टी (आप) के प्रत्याशी मदन सिंह महर ने बृहस्पतिवार को मैदानी क्षेत्र में प्रचार किया कर अपने लिए वोट मांगे। मदन ने फागपुर में कहा कि मैदानी क्षेत्रों में पार्टी का जनाधार बढ़ा है। उन्होंने सभी लोगों से इस बार परिवर्तन कर आप को वोट देने की अपील की है। उनके साथ गोविंद महर, नारायण सिंह, संजय गर्ग, आन सिंह महर, संजीव गड़कोटी, नवीन पंत, मनोज मेहता, पुष्कर सिंह आदि रहे।
विकास के लिए कांग्रेस को वोट दें
चंपावत। कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष पूरन कठायत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने धौन, पत्थर मौंन, सायली, सल्ली गांव में घर-घर जाकर जनसंपर्क किया। उन्होंने विकास के लिए कांग्रेस प्रत्याशी हेमेश खर्कवाल की जीत को जरूरी बताया। कांग्रेस महिला की विमला बोहरा की टीम ने कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर हेमेश को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। जनसंपर्क करने वालों में सुमन महरा, देवकी फर्त्याल, सरोज बिष्ट, पुष्पा बोहरा, अल्का ढेक, बाला दत्त थ्वाल, अशोक कार्की, गोविंद बिष्ट, संजय रावत आदि शामिल रहे।

विभिन्न दलों और निर्दलियों का चुनाव प्रचार
चंपावत/लोहाघाट/टनकपुर (चंपावत)। चंपावत विधानसभा सीट पर विभिन्न दलों के प्रत्याशियों के साथ ही निर्दलीय प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार भी खूब हुआ। सभी प्रत्याशी विकास के नाम पर जनता से वोट मांगते नजर आए। कार्यकर्ता और समर्थक अपने प्रत्याशियों के लिए वोट मांगने के लिए गांव-गांव घर-घर पहुंचे। बसपा प्रत्याशी राकेश वर्मा, सपा प्रत्याशी मो. हारुन के समर्थकों ने जिले के मैदानी क्षेत्र में प्रचार कर वोट मांगे। निर्दलीय प्रत्याशी जगदीश भट्ट एवं टनकपुर निवासी निर्दलीय दीपक बेलवाल का भी चुनाव प्रचार जारी रहा। वहीं लोहाघाट में सपा के निसार खान, निर्दलीय प्रत्याशी हिमेश कलखुड़िया, प्रकाश धामी, धीरज लड़वाल ने अपना चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। सभी प्रत्याशी गांव-गांव घर-घर जाकर लोगों से वोट मांग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed