फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Candidates in Champawat ByElrction

चंपावत उपचुनाव के समर में चार प्रत्याशी मैदान में

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Candidates in Champawat ByElrction
Candidates in Champawat ByElrction
चंपावत। चंपावत उपचुनाव में चार प्रत्याशी मैदान में हैं। तय तिथि मंगलवार को किसी भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया। मुख्य मुकाबला भाजपा प्रत्याशी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कांग्रेस उम्मीदवार निर्मला गहतोड़ी के बीच होगा जबकि सपा नेता मनोज भट्ट उर्फ एलएम भट्ट तकनीकी कारण से साइकिल के बजाय ऑटो रिक्शा चुनाव निशान से मैदान में हैं। चौथे निर्दलीय प्रत्याशी हिमांशु गड़कोटी को ब्लैक बोर्ड चुनाव निशान दिया गया है।
विज्ञापन

निर्वाचन अधिकारी हिमांशु कफल्टिया ने बताया कि शाम तीन बजे के निर्धारित समय तक किसी भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं किया। चंपावत उपचुनाव में 151 बूथों में कुल 97430 मतदाता 31 मई को मतदान करेंगे। इनमें 96016 सामान्य मतदाताओं के अलावा 1414 सर्विस वोटर भी शामिल हैं। यह सीट भाजपा विधायक कैलाश गहतोड़ी के 21 अप्रैल को इस्तीफा देने से खाली हुई है।
विज्ञापन

साइकिल नहीं ऑटो रिक्शा की सवारी करेंगे सपा नेता
चंपावत। फरवरी में हुए विधानसभा के आम चुनाव में सपा को साइकिल चुनाव निशान मिला था लेकिन पहली बार वह तकनीकी कारणों से इस निशान को लेने से चूक गई। निर्वाचन अधिकारी हिमांशु कफल्टिया और एआरओ केके पांडेय ने बताया कि अधिसूचना जारी होने के बाद सपा ने चुनाव चिह्न आवंटन के लिए चुनाव आयोग को पत्र नहीं भेजा। इस वजह से उपचुनाव में सपा नेता मनोज भट्ट को साइकिल निशान नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा राष्ट्रीय दल नहीं है और राज्य स्तर की पार्टी को उसी चुनाव निशान लेने के लिए आयोग में आवेदन करना होता है। आवेदन करने के बाद आयोग उस दल को राज्य स्तरीय चुनाव चिह्न देता है लेकिन सपा की ओर से हुई इस चूक का खामियाजा यहां पार्टी प्रत्याशी को निशान गंवाने के रूप में भुगतना पड़ा। अब उसे नए निशान ऑटो रिक्शा की सवारी करनी होगी।
चंपावत विधानसभा में अब तक मैदान में उतरे प्रत्याशी
चुनावी वर्ष प्रत्याशी
2002 14
2007 11
2012 12
2017 04
2022 07
2022 (उपचुनाव) 04
विभिन्न चुनावों में मिले वोट
वर्ष भाजपा कांग्रेस सपा
2002 7721 8377 390
2007 22928 15870 778
2012 8610 20330 430
2017 36601 19241 चुनाव नहीं लड़ा।
2022 32547 27243 211
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed