{"_id":"586d1f3d4f1c1b4d5615a0cc","slug":"campaign-materials-of-candidates-set-rates","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार की सामग्रियों की दरें निर्धारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार की सामग्रियों की दरें निर्धारित
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Wed, 04 Jan 2017 09:43 PM IST
विज्ञापन
प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार की सामग्रियों की दरें निर्धारित
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान उपयोग होने वाली विभिन्न सामग्रियों की दरें निर्धारित कर दी गई हैं।
इस संबंध में बुधवार को उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम हेमंत कुमार वर्मा ने सभी राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ कार्यालय सभागार में बैठक की। उन्होंने बताया कि एंपलीफायर और माइक्रोफोन सहित लाउड स्पीकर का प्रतिदिन भाड़ा शुल्क 500 रुपए, पंडाल निर्माण 500 रुपए, बैनर और फ्लैक्सी आठ रुपएप्रति स्क्वायर फीट, होर्डिंग्स बांस सहित 1000 रुपए, होर्डिंग्स लोहे सहित 6000 रुपए, पोस्टर, कट आउट पांच रुपए स्क्वायर फीट, वीडियोग्राफी कैमरामैन सहित 2000 रुपए प्रतिदिन, प्रति गेट निर्माण 500 रुपए, प्रति तोरण निर्माण 500 रुपए, वाहनों का भाड़ा शुल्क ईंधन सहित बस के लिए 3000, ट्रक के लिए 3000, टैंपो के लिए 1000 रुपए, जीप के लिए 1000 रुपए तथा ईंधन का व्यय अलग से जोड़ा जाएगा।
एडीएम ने राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों से कहा कि प्रत्येक दिन के व्यय का विवरण उपलब्ध कराए गए व्यय पंजिका में दर्शाएं, इससे उसे व्यय प्रेक्षक को दिखाया जा सके। उन्होंने राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को सरकारी संपत्ति पर अपने बैनर, पोस्टर, पैंफ्लेट आदि हटाने के साथ सरकारी संपत्ति पर से वॉल पेंटिंग लेखों को हटाने को कहा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी हरगोविंद भट्ट, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी एमसी जोशी, भाजपा जिलाध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष उत्तम सिंह देव, यूकेडी जिलाध्यक्ष मोहन सिंह चौधरी, सपा जिलाध्यक्ष ललित मोहन भट्ट, उपाध्यक्ष मनोज कुमार गरसाड़ा आदि उपस्थित थे।
होटल, गेस्ट रूम का भाड़ा भी खाते में जुड़ेगा
चंपावत। विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए प्रयोग किए जाने वाले होटल और गेस्ट रूम का भाड़ा भी संबंधित प्रत्याशी के खाते में जुड़ेगा। इसमें प्रतिदिन होटल का कमरा, गेस्ट रूम का शुल्क 150 से 950 रुपए तक, फर्नीचर और उससे जुड़ी वस्तुओं में सोफा के लिए 150 रुपए प्रतिदिन, लकड़ी की कुर्सी के लिए छह रुपए तथा प्लास्टिक कुर्सी के लिए पांच रुपए, फैंसी कुर्सी के लिए 35 रुपए निर्धारित किए गए हैं।