{"_id":"599b147f4f1c1bde6e8b463c","slug":"cadre-secretaries-begin-dharna-in-vikas-bhavan","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास भवन में कैडर सचिवों का धरना प्रदर्शन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास भवन में कैडर सचिवों का धरना प्रदर्शन शुरू
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
Updated Mon, 21 Aug 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
चंपावत में प्रदर्शन करते कैडर सचिव।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर सहकारिता विभाग के साधन सहकारी समितियों में तैनात कैडर सचिवों ने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत सोमवार से बेमियादी कलमबंद हड़ताल शुरू कर दी है। उन्होंने सोमवार को विकास भवन में सहकारिता निबंधक कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है।
बताते चलें कि सात सूत्रीय मांगों को लेकर सहकारिता विभाग के कैडर सचिवों की ओर से चरणबद्ध तरीके से आंदोलन किया जा रहा है। जिसमें विभागीय बैठकों और विभागीय सूचनाओं का बहिष्कार करने के बाद आज से बेमियादी कलमबंद हड़ताल शुरू कर दी गई है। इस मौके पर हुई सभा में कैडर सचिवों का कहना था कि पूर्व में हुए लिखित समझौते के बाद भी सरकार की ओर से उनकी समस्याओं पर कोई आदेश जारी नहीं किया है। जिस कारण उन्हें आंदोलन के अगले चरण में कलमबंद हड़ताल करने का निर्णय लेना पड़ा है।
कैडर सचिवों ने एक जनवरी 2016 से सातवें वेतन के आदेश किए जाने, वेतन का भुगतान राजकीय कोष से करने, पांचवें और छठें वेतनमान के अवशेष वेतन का भुगतान करने, पैक्स कैडर सचिवों का न्यूनतम ग्रेड वेतन 2800 रुपये किए जाने आदि की मांगों को प्रमुखता से उठाया। धरना प्रदर्शन और कलमबंद हड़ताल में हरीश जोशी, तुलसी दत्त भट्ट, मथुरा दत्त जोशी, दीनानाथ वर्मा, खीम सिंह कुंवर, राम सिंह तड़ागी, जगदीश जोशी सहित जिले भर के कैडर सचिव शामिल रहे।