{"_id":"086043b25555a3359c5a7faf6d10e2be","slug":"by-decree-flared-union-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक चक्कर नेपाल जाने के फरमान से भड़का यूनियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक चक्कर नेपाल जाने के फरमान से भड़का यूनियन
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा
Updated Wed, 25 Nov 2015 10:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल में मधेसी आंदोलन के चलते डीजल-पेट्रोल की कमी बरकरार है। प्रशासन की ओर से टैक्सी वाहनों के बनबसा बॉर्डर पर एक चक्कर ही जाने के फरमान का बनबसा टैक्सी यूनियन ने कड़ा रोष जताया है। उन्होंने प्रशासन के फरमान को बेतुका करार देते हुए हाईकोर्ट की शरण में जाने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि इससे यात्रियों को दिक्कत हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रशासन पेट्रोल की तस्करी करने वालों पर कार्रवाई करे, न कि अन्य वाहन चालकों को बेवजह परेशान करे।
विज्ञापन
बीते कई दिनों से नेपाल में डीजल-पेट्रोल की आपूर्ति प्रभावित होने से वहां किल्लत बनी हुई है। इस पर बनबसा बॉर्डर पर प्रशासन की ओर से टैक्सी वाहनों को एक चक्कर ही वाहनों को जाने दिया जा रहा है। टैक्सी यूनियन ने बैठक कर इस आदेश पर रोष जताया। वक्ताओं ने कहा कि जो वाहन तस्करी में लिप्त हैं, उन पर प्रशासन कार्रवाई करे। यात्रियों को ले जा रहे वाहनों को नहीं रोका जाए। कॉमर्शियल वाहनों को एक से अधिक चक्कर जाने से रोकना गलत है।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि यह भारत-नेपाल संधि का भी उल्लंघन है। उन्होंने सर्वसम्मति से इसके खिलाफ हाईकोर्ट जाने का फैसला लिया। बैठक में यूनियन अध्यक्ष अनिल थ्वाल, जगदीश चंद, रिंकू थ्वाल, सोनू बिष्ट, विवेक बिष्ट, कपिल भार्गव, शनि वर्मा, हरीश भट्ट, अनिल तिवारी, जगदीश जोशी, सुनील गुप्ता, मनोज कश्यप, राजू रावत, दीपक बैज आदि मौजूद थे।
विज्ञापन