फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Businessman died

पांव फिसलने से खेतीखान के युवा व्यापारी की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Businessman died
व्यापारी दीपक सिंह, फाइल फोटो - फोटो : LOHAGHAT
पाटी ब्लॉक के खेतीखान क्षेत्र के एक युवा व्यापारी की पांव फिसलने से मौत हो गई। सोमवार रात हुए हादसे की खबर लगते ही परिजन जहां सदमे में हैं, वहीं पूरे इलाके में शोक की लहर है। व्यापारी के निधन पर खेतीखान बाजार भी बंद रहा। मंगलवार को व्यापारी का स्थानीय श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

व्यापारी दीपक सिंह बोहरा (35) पुत्र पूरन सिंह खेतीखान में दुकान बंद करके सोमवार शाम पैदल ही अपने घर गोशनी गांव जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में उनका पांव फिसला, जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गए। व्यापारी के घायल होने की खबर मिलते ही परिजन और अन्य लोग उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोहाघाट ले गए लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

दीपक अपने पीछे पत्नी, पांच साल की बेटी, माता-पिता और एक भाई को छोड़ गए हैं। व्यापारी के निधन पर विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, पूर्व उप प्रमुख गोपाल मनराल, बल्लू देऊ, सीएल वर्मा, कैलाश सेलिया, नवीन बोहरा, डीएन खर्कवाल आदि ने शोक जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed