फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Bus

नेपाली बसों के खिलाफ लांमबंद हुए कारोबारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
Bus
बनबसा में कारोबारियों की समस्या सुनते विधायक कैलाश गहतोड़ी। - फोटो : TANAKPUR
वाहन संचालकों और व्यापारियों ने नेपाल से टूर एंड ट्रैवल के नाम पर डग्गामारी कर सवारी ढोने वाली बसों पर रोक लगाने की मांग उठाई है। उन्होंने शारदा बैराज से दस टन भार क्षमता से अधिक की बसों को प्रतिबंधित करने की भी मांग रखी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम बाजार बंद कराकर कारोबारी मीनाबाजार में एकत्र हुए और जोरदार प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि नेपाल से संचालित होने वाले वाहन बनबसा नहीं रुकने से उनका कारोबार प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को बनबसा के जीप, मैजिक, टुकटुक (ईरिक्शा) स्वामी, चालक और व्यापारियों ने नेपाल से टूर एंड ट्रैवल के नाम पर डग्गामारी करने वाली बसों पर रोक लगाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था।इस पर दो नेपाली बसों को परमिट उल्लंघन के तहत जब्त किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कारोबारी फिर से बाजार बंद कराकर प्रशासन से टूर एवं ट्रैवल के नाम पर डग्गामारी करने वाले वाहनों पर रोक लगाने की मांग करने लगे। इस बीच पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कारोबारियों के आंदोलन को समर्थन दिया। उन्होंने बनबसा के कारोबार प्रभावित होने के लिए सरकार और उसके प्रतिनिधियों की मिलीभगत और गलत नीतियों को जिम्मेदार बताया।
देर शाम मौके पर पहुंचे विधायक कैलाश गहतोड़ी ने व्यापारियों को समझाने का प्रयास किया। उन्होंने एआरटीओ को डग्गामारी करने वाले नेपाली वाहनों पर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए। कहा जल्द ही कारोबारियों के हक में कोई निर्णय लिया जाएगा।
इस मौके पर व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष शंकर लाल वर्मा, अध्यक्ष भरत भंडारी, उपाध्यक्ष पवन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल, मोनू ठाकुर, संजय ठाकुर, मोहम्मद रफी के अलावा जीप, मैजिक, टुकटुक यूनियन के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे।

देर रात तक समस्या का समाधान नही निकला विधायक कैलाश गहतोड़ी कारोबारियों की समस्या के निराकरण को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के संपर्क में थे। वहां थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान, एलआईयू प्रभारी भाष्कर बडोला, एसओटीएफ प्रभारी मो. आसिफ रजा के अलावा बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

बनबसा में कारोबारियों से वार्ता करते पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल।

बनबसा में कारोबारियों से वार्ता करते पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल।- फोटो : TANAKPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed