फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Burning forest

फायर सीजन दूर पर जल रहे जंगल

Sat, 06 Feb 2016 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Sat, 06 Feb 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
Burning forest

फायर सीजन शुरू होने में अभी नौ दिन बाकी है, लेकिन सर्दी के इस मौसम में भी पहाड़ के जंगली महफूज नहीं है। यहां जंगल में आग धधकनी शुरू हो गई है। चंपावत से लगे पुनेठी वन पंचायत के 1.5 हेक्टेयर जंगल को आग ने चपेट में लिया है। बाद में बमुश्किल आग पर काबू पाया जा सका।

विज्ञापन


चंपावत से करीब सात किलोमीटर दूर पुनेठी वन पंचायत के जंगल में शनिवार सुबह आग लग गई। अचानक लगी आग ने देखते ही देखते जंगल के काफी हिस्से को चपेट में ले लिया। आग से काफी जंगल को नुकसान हुआ है। जानकारी मिलने पर वन क्षेत्राधिकारी बृजमोहन टम्टा के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन बीट अधिकारी हरीश नयाल, दिनेश चंद्र, नारायण सिंह, हरीश जोशी, केशव दत्त, कमला भट्ट, ललराम आदि ने स्थानीय लोगों के सहयोग से आग बुझाई। वन क्षेत्राधिकारी श्री टम्टा ने बताया कि किसी व्यक्ति द्वारा अपनी जमीन में सुरक्षागत आग लगाई गई थी, जो हवा चलने से अचानक फैल गई। इससे पहले दिसंबर के आखिरी सप्ताह में चंपावत वन क्षेत्र में क्रांतेश्वर के आसपास तकरीबन 3 हेक्टेयर जंगल भी आग की चपेट में आ चुका है।
विज्ञापन


धू-धू कर जल रहे गर्सलेख के जंगल
पाटी (चंपावत)। गर्सलेख के जंगल धू-धू कर जल रहे हैं। शनिवार सुबह से यहां जंगल धधकना शुरू हो गया था। बाद में आग की लपटें लगातार तेज होती गई। पिछले आठ माह से बारिश न होने के कारण जंगल विशेषकर चीड़ के जंगल बारूद के ढेर बने हैं। यहां आग की लपटें फैलती जा रही हैं। वन क्षेत्राधिकारी बीएस मेहता के अनुसार इस स्थान पर वन विभाग की नर्सरी है, जिसे आग से बचाने के लिए इसके चारों ओर आग लगाई गई थी। इसी के साथ यहां कंट्रोल बर्निंग का भी कार्य चल रहा है। आग को नियंत्रित करने के लिए फॉरेस्टर डीएस अधिकारी के नेतृत्व में वन आरक्षी गिरीश जोशी, चंद्रशेखर के साथ कई जुट गए हैं। ग्रामीणों से भी सहयोग लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वनों को आग से बचाने के लिए जागरूक किया
लोहाघाट (चंपावत)। अग्नि शमन सप्ताह के दौरान वन विभाग की ओर से विभिन्न स्थानों में गोष्ठियां आयोजित कर लोगों को वनों को आग से बचाने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। नेपाल सीमा से लगे रौंसाल के प्राथमिक विद्यालय में हुई गोष्ठी में वन बीट अधिकारी प्रकाश जोशी, वन दरोगा कल्याण सिंह, पूरन भट्ट, केशव दत्त भट्ट, भीम दत्त, पूरन भट्ट, पूरन कोठारी, कैलाश तिवारी ने लोगों से जंगलों को दावाग्नि से बचाने की अपील की। प्राथमिक विद्यालय रायनगर चौड़ी में वन क्षेत्राधिकारी दीप जोशी की अध्यक्षता में वन बीट अधिकारी रमेश चंद्र राय ने वनों में लगने वाली आग से होने वाली हानियों पर चर्चा की। इस दौरान मोहन चंद्र, किशना नंद, भैरव दत्त, रमेश चंद्र, देवी दत्त राय आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed