{"_id":"595692684f1c1b5f1e8b4b45","slug":"burgelary-at-two-shops","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने दो दुकानों में हाथ साफ किया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने दो दुकानों में हाथ साफ किया
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
Updated Fri, 30 Jun 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
चंपावत में चोरी की घटनाओं का खुलासा करने की मांग को लेकर चौकी प्रभारी से वार्ता करते व्यापारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय में बीती रात्रि चोरों ने दो दुकानों में हाथ साफ कर लिए। दोनों ही दुकान मालिकों ने बाजार चौकी प्रभारी को तहरीर सौंपी है। चोरों ने मोटर स्टेशन में प्रकाश तिवारी की फल सब्जी की दुकान का ताला तोड़कर गुल्लक में रखे डेढ़ हजार रुपये उड़ा लिए, जबकि जिला पंचायत गेट के सामने कैलाश ओली की स्टेशनरी दुकान के गल्ले में रखे छह हजार रुपये उड़ा लिए।
व्यापार संघ अध्यक्ष अमरनाथ सक्टा के नेतृत्व में व्यापारियों के एक शिष्टमंडल ने बाजार चौकी प्रभारी जगत सिंह सामंत से मुलाकात कर चोरी की घटनाओं के खुलासे की मांग उठाई। चौकी प्रभारी ने बताया कि कुछ संदिग्ध पुलिस की रडार पर हैं, जिन पर नजर रखी जा रही है।
उन्होंने बताया कि एक संदिग्ध यूनियन बैंक के सीसीटीवी में दिखाई दिया है। उन्होंने जल्द चोरों को दबोचने का दावा किया। व्यापारियों के शिष्टमंडल में विजय वर्मा, विजय पांडेय, गोविंद जोशी आदि शामिल रहे।