फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Bugs were not drug

पांच चक्कर काटने के बाद भी नहीं मिली कीड़े की दवा

Wed, 18 Nov 2015 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट Updated Wed, 18 Nov 2015 10:50 PM IST
विज्ञापन

मुख्यमंत्री हरीश रावत की ओर से दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए जहां पशुपालकों को प्रेरित किया जा रहा है, वहीं पशुपालन विभाग किस प्रकार उनके इस कार्यक्रम में पलीता लगा रहा है, इसका जीता जागता उदाहरण पाटी स्थित पशु अस्पताल से मिलता है। यहां का अस्पताल पिछले चार दिनों से बंद पड़ा है।

विज्ञापन


क्षेत्र का एकमात्र पशु अस्पताल होने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों से लोग आते हैं और निराश होकर लौट रहे हैं। सुदूर कजीना गांव के पशुपालक महेश जोशी अपने जानवरों के लिए कीड़े की दवा लेने को पांच चक्कर काट चुके हैं, लेकिन उन्हें न दवा मिल रही है और न ही डॉक्टर। उनको यहां आने में तीन घंटे दुर्गम पहाड़ी की पैदल यात्रा के बाद एक घंटे का टैक्सी से सफर करना पड़ता है।
विज्ञापन


अमर उजाला की टीम ने पौने 11 बजे जब अस्पताल का दौरा किया तो वहां अस्पताल के कपाट बंद थे। बाहर 20 किमी दूर से आए मंगललेख के दलीप सिंह और नंदन राम अपने पशु के इलाज के लिए अस्पताल खुलने की इंतजारी में बैठे हुए थे। यहां कार्यरत पशु चिकित्सक की कार्यशैली को लेकर लोग खासे नाराज हैं। उधर, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी पीएस भंडारी का कहना है कि इस मामले की जांच कर डॉक्टर के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed