टनकपुर (चंपावत)। जिलाधिकारी एसएन पांडेय की अध्यक्षता में हुई संयुक्त चिकित्सालय प्रबंधन समिति की बैठक में अस्पताल की व्यवस्थाओं और चिकित्सा सेवा को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न प्रस्ताव पास अनुदान और यूजर चार्ज मद की 19 लाख रुपये के बजट के प्रस्ताव पास किए गए हैं। जिलाधिकारी ने अस्पताल प्रशासन को मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के निर्देश देने के साथ चिकित्सा सेवा में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की हिदायत दी है।
कार्यालय व्यय मद के लिए 1.5 लाख, विद्युत देयक मद के लिए 2 लाख, लेखन सामग्री मद में 50 हजार, फर्नीचर एवं उपकरण मद में 2 लाख, मशीन साज सज्जा मद में 1 लाख, वाहनों के अनुरक्षण एवं ईंधन मद के लिए 50 हजार, व्यवसायिक सेवाएं मद में 2 लाख, सामग्री आपूर्ति मद में 6 लाख, आपातकालीन स्थिति में औषधि रसायन मद में 1 लाख, कंप्यूटर अनुरक्षण मद में 1 लाख, अस्पताल में भर्ती मरीजों के उपयोग के लिए वस्तुएं क्रय करने को 8 हजार और अनुरक्षण कार्य मद में 1 लाख रुपये के बजट का प्रस्ताव पास किया गया है। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार, एसडीएम दयानंद सरस्वती, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. घनश्याम तिवारी, डॉ. वीके जोशी, विद्या जुकरिया, अनिल चौधरी, सब ट्रेजरी अधिकारी आदि मौजूद थे।