फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   BSNL's 4G service will soon be available in Champawat

Champawat News: चंपावत में जल्द मिलेगी बीएसएनएल की 4जी सेवा

Thu, 28 Dec 2023 09:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 28 Dec 2023 09:48 PM IST
विज्ञापन
BSNL's 4G service will soon be available in Champawat
चंपावत। भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) की ओर से चंपावत जिले के सीमांत और दूरस्थ गांवों को मोबाइल कनेक्टिविटी से जोड़ने की कवायद की जा रही है। इसके तहत बीएसएनएस की ओर से जिले के 28 सीमांत और दूरस्थ स्थानों पर 4जी सुविधा के मोबाइल टावर लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। चंपावत विधानसभा क्षेत्र में 18 और लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र में 10 स्थानों पर मोबाइल टावर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

बीएसएनएल के अवर दूरसंचार अधिकारी विजय बहादुर ने बताया कि बेहतर संचार सेवा के लिए बीएसएनएल की ओर से जिले के सीमांत और दूरस्थ क्षेत्र को 4जी मोबाइल कनेक्टिविटी से जोड़ा जा रहा है। मोबाइल टावर लगाने का कार्य मार्च या अप्रैल तक पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सभी टावर की हवाई दूरी तीन किलोमीटर की होगी। इससे पूर्व तक चंपावत जिले के सीमांत और दूरस्थ क्षेत्र के ग्रामीणों को मोबाइल कनेक्टिविटी की सुविधा नहीं मिल पा रही थी जिस कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अब प्रस्तावित मोबाइल टावर लगने के बाद ये ग्रामीण भी मोबाइल कनेक्टिविटी से जुड़ जाएंगे जो कि केंद्र सरकार का ग्रामीणों को नए साल में एक तोहफा होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
चंपावत में इन स्थानों पर लग रहे टावर
चंपावत विधानसभा क्षेत्र में बडोली, पिनाना, डांडा, ककनई, मथियाबांज, कलौली, हरम, बरकुम, उदाली, खटोली तल्ली, लड़ाबोरा, लफड़ा, पूर्णागिरि, कलसुनियां, गुरखोली, सल्ली, लधौनटुकड़ा और सांयली में।
--
लोहाघाट में इन स्थानों पर लग रहे टावर
लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र में गोलडांडा, नदेड़ा, बगौटी, चांचरी, बांकू, साल, डनगांव, तल्ला कोटला, कानाकोट और मौनकांडा में।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed