{"_id":"62c9cc6782dcb05cfa7582e9","slug":"bsnl-s-ofc-cut-in-talladesh-champawat-champawat-news-hld468557366","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमांत तल्लादेश क्षेत्र में गड़बड़ाई बीएसएनएल की मोबाइल सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमांत तल्लादेश क्षेत्र में गड़बड़ाई बीएसएनएल की मोबाइल सेवा
विज्ञापन
चंपावत। सड़क किनारे नाली खोदने के कारण जेसीबी से भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) की ऑप्टिकल फाइबर केबल (ओएफसी) दो बार कट गई। इससे जिले के सीमांत तल्लादेश क्षेत्र की मोबाइल फोन सेवा तीन दिनों से गड़बड़ा गई। इस कारण उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
बीएसएनएल का नेटवर्क न होने से बैंक के कामकाज के साथ ही ऑनलाइन पढ़ाई, उपतहसील से प्रमाणपत्र आदि बनाने का कार्य बंद हो गया है। क्षेत्र के मंच, तामली, बकोड़ा, नीड़, हरम, तरकुली, सौराई, रियांसी बमनगांव, मोस्टा, सिमियाउरी, कारी, हरम, ल्वार्गी, मटकांडे आदि गांवों की संचार सेवा बाधित है। सीमा पर तैनात एसएसबी जवानों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मंच के ग्राम प्रधान दीपक महर, राहुल महर, शेर सिंह महर, सुनील सिंह महर, अशोक सिंह महर, पंकज वर्मा, थानेश नाथ, दीपक सिंह आदि ने तल्लादेश क्षेत्र की संचार सेवा सुधारने की मांग की है।
वहीं बीएसएनएल के जेई संजीव कन्नौजिया ने बताया कि लोनिवि ने सड़क की नाली खोदने के लिए पिछले शनिवार को जेसीबी लगाई थी। इस कारण ओएफसी लाइन कट जाने से क्षेत्र की संचार सेवा बाधित हुई जिसे पिथौरागढ़ से आई तकनीकी टीम ने एक दिन बाद सुधारा लेकिन अगले दिन सोमवार को जेसीबी ने दोबारा ओएफसी काट दी। उन्होंने बताया कि संचार सेवा को फिर से बहाल कर लोनिवि की लापरवाही की सूचना जिला प्रशासन को दे दी गई है।