फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   BSc first-year demand-check answer sheets

70 में से 53 छात्र-छात्राएं फेल

Thu, 21 Jul 2016 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Thu, 21 Jul 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
BSc first-year demand-check answer sheets
बीएससी प्रथम वर्ष की उत्तर पुस्तिकाएं दोबारा जांचने की मांग - फोटो : अमर उजाला

चंपावत। कुमाऊं विश्वविद्यालय की ओर से बीएससी प्रथम वर्ष की उत्तर पुस्तिकाओं में कम मार्किंग होने के कारण 70 में से 53 छात्र-छात्राएं फेल हो गए। जिससे छात्र भड़क गए हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े छात्रों ने बृहस्पतिवार को राजकीय महाविद्यालय में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। छात्रों ने प्राचार्य के माध्यम से कुविवि के कुलपति को ज्ञापन भेजा।

विज्ञापन


आक्रोशित छात्रों का कहना था कि बीएससी प्रथम वर्ष में 6843 छात्र-छात्राएं शामिल हुईं, जिनमें से 3975 पास और 2834 फेल हुए हैं। चंपावत महाविद्यालय में भी 70 छात्र-छात्राओं में से सिर्फ 17 छात्र-छात्राएं ही पास हो सके हैं। छात्र नेताओं का कहना था कि विश्वविद्यालय की ओर से उत्तर पुस्तिकाओं की जांच में लापरवाही बरती गई है। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच दोबारा करवाने की मांग की। अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी गई। इनमें विद्यार्थी परिषद के योगेश पुनेठा, गौरव पांडेय, नीरज जोशी, दीपक जोशी, राकेश रावत आदि थे।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed