फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Bruli the "road otherwise not vote 'slogan

बडोली में ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ का नारा बुलंद

Tue, 05 Jul 2016 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Tue, 05 Jul 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
आजादी के बाद से ही सड़क सुविधा की बाट जोह रहे बडोली के ग्रामीणों ने आगामी विधानसभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी है। ग्रामीणों ने इससे पहले वर्ष 2014 में भी लोकसभा चुनाव के बहिष्कार की धमकी दी थी, लेकिन तब प्रशासन ने उन्हें आश्वासन देकर मना लिया था, लेकिन तब से अब तक सड़क की कार्रवाई आगे नहीं बढ़ने पर ग्रामीणों में रोष है। इस संबंध में सोमवार को ग्रामीणों के एक शिष्टमंडल ने डीएम डा.अहमद इकबाल से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान मोहनी देवी, बीडीसी सदस्य भूमि देवी के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि सड़क के अभाव में ग्रामीणों को दिक्कतें हो रही है। पूर्व में शासन-प्रशासन की ओर से ग्रामीणों को दिए गए आश्वासनों को अब तक पूरा नहीं किया गया है, जिससे नाराज ग्रामीणों ने आगामी विधानसभा चुनाव के बहिष्कार का निर्णय लिया है। ज्ञापन देने वालों में महेश चंद्र, गोपाल दत्त, शिरोमणी, रेखा थ्वाल, किरन थ्वाल, निर्मला देवी, कमला देवी, दुर्गा देवी, लक्ष्मी दत्त, बसंत थ्वाल, खिलानंद, रमेश चंद्र थ्वाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed