फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Brought more votes than before but could not win the election

पहले से ज्यादा वोट लाए लेकिन चुनाव नहीं जीत पाए

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 12:59 AM IST
विज्ञापन
Brought more votes than before but could not win the election
चंपावत। ये सियासत का अजब विरोधाभास है। पिछले चुनाव से ज्यादा वोट लाने के बावजूद जीत से दूर रहने के अनेकों उदाहरण है। लगातार पांच चुनाव में चंपावत सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे हेमेश खर्कवाल को इस बार 2017 की अपेक्षा 8002 वोट अधिक मिले लेकिन फिर भी वे भाजपा प्रत्याशी कैलाश गहतोड़ी से 5304 मतों से पीछे रहे। वैसे इस जिले में 2002 से अब तक पांच बार ऐसा मौका था, जब प्रत्याशी पिछले चुनाव से ज्यादा वोट लाने के बाद भी हार गए।
विज्ञापन

2007 के चुनाव में भी चंपावत सीट से कांग्रेस प्रत्याशी हेमेश खर्कवाल को पांच साल पहले 2002 में उनके द्वारा लाए गए वोट से 7490 ज्यादा मत मिले लेकिन वे सदन नहीं पहुंच सके थे। तब उन्हें भाजपा की बीना महराना ने शिकस्त दी थी। लोहाघाट सीट से 2007 के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी केसी पुनेठा पिछले चुनाव की अपेक्षा 6685 वोट अधिक लाए लेकिन वह जीत से दूर रहे। 2012 के चुनाव में लोहाघाट सीट से कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र सिंह माहरा 3461 वोट अधिक लाए लेकिन चुनाव नहीं जीत सके। 2007 में 15433 वोट हासिल कर माहरा 1610 वोटों से जीत विधायक बन गए। 2017 के चुनाव में भी लोहाघाट सीट से कांग्रेस उम्मीदवार को 7957 ज्यादा मत मिले लेकिन वे चुनाव हार गए।
विज्ञापन

पिछले चुनाव से 4058 वोट कम लाने के बाद भी जीते चुनाव
चंपावत। चंपावत सीट से भाजपा के कैलाश चंद्र गहतोड़ी लगातार दूसरी बार विधायक बने। इस बार उन्हें 2017 के चुनाव की अपेक्षा 4058 वोट कम मिले। 2017 के चुनाव में गहतोड़ी को 36601 वोट मिले थे और उन्होंने 17360 वोटों से रिकार्ड जीत हासिल की थी। इस बार 32547 वोट लाने वाले गहतोड़ी को 5304 मतों से जीत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोहाघाट सीट पर पिछले चुनाव से ज्यादा वोट लाने के बावजूद मिली हार:
2007 के चुनाव में लोहाघाट सीट से भाजपा प्रत्याशी केसी पुनेठा 6685 वोट अधिक लाए, लेकिन चुनाव नहीं जीत सके।
2012 के चुनाव में लोहाघाट सीट से कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र सिंह माहरा 3461 वोट अधिक लाए, लेकिन चुनाव हार गए।
2017 के चुनाव में लोहाघाट सीट से कांग्रेस उम्मीदवार को 7957 ज्यादा मत मिले, लेकिन वे जीत का स्वाद नहीं चख सके।
चंपावत सीट पर पिछले चुनाव से ज्यादा वोट लाने के बावजूद मिली हार:
2007 के चुनाव में चंपावत सीट से कांग्रेस के हेमेश खर्कवाल को 7490 वोट अधिक मिले, लेकिन चुनाव हार गए।
2022 के चुनाव में चंपावत सीट से कांग्रेस प्रत्याशी 8002 वोट ज्यादा मिले, लेकिन चुनाव हारे।
जनादेश सिर माथे, जन मुद्दों के लिए काम करेंगे: हेमेश
चंपावत। दो बार विधायक रह चुके कांग्रेस के नेता हेमेश खर्कवाल ने चुनाव नतीजे को स्वीकार करते हुए क्षेत्र के लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार जताया है। कहा कि वे जनादेश को स्वीकार करते हैं। जन मुद्दों के लिए काम करते रहने का वादा किया। उन्होंने विजयी रहे कैलाश गहतोड़ी को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed