फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Broke two glasses of vehicles, stolen a tire

दो वाहनों के शीशे तोड़े, एक टायर चोरी किया

Sat, 03 Feb 2018 10:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूूूूराे लोहाघाट (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूूूूराे लोहाघाट (चंपावत)। Updated Sat, 03 Feb 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
Broke two glasses of vehicles, stolen a tire
अराजक तत्वों द्वारा तोड़े गए वाहन के शीशे को दिखाता वाहन स्वामी। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
नगर में अराजक तत्वों का आतंक फिर से शुरू हो गया है। अराजक तत्वों ने सड़क किनारे खड़े दो वाहनों के शीशे तोड़ डाले। एक वाहन से टायर चोरी कर लिया है। अराजक तत्वों के भय से लोग घर के बाहर अपने वाहन खड़ा करने में डर रहे हैं। लोगों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने के साथ उनके वाहनों की सुरक्षा करने की मांग की है।

शुक्रवार की रात को अराजक तत्वों ने डिग्री कॉलेज रोड पर पेयजल निर्माण इकाई में लगे वाहन (यूके 03/टीए 0810) का शीशा तोड़ डाला। शीशा तोड़ने के दरवाजे का ताला खोलकर वाहन के भीतर रखे टायर को साफ कर ले गए। वाहन स्वामी जीवन चंद्र जोशी ने बताया कि टायर की कीमत करीब चार हजार रुपये थी। चोरी की सूचना पुलिस को दी गई। दरोगा हेमंत सिंह कठैत और सिपाही ललित रावल ने मौका मुआयना किया। पुलिस अराजक तत्वों का पता लगाने के लिए जुटी है।
विज्ञापन


इसके अलावा  डाकबंगला सड़क में एलआईसी कार्यालय के पास खड़ी एलआईसी अभिकर्ता नवीन चंद्र पांडेय की कार का रात करीब 10.15 बजे अराजक तत्वों द्वारा शीशा तोड़ दिया गया। आवाज सुनते ही नजदीक में रहने वाले कर्मचारी नेता नगेंद्र कुमार जोशी और अन्य लोग जागकर बाहर आ गए, मगर यह पता नहीं चल सका कि आवाज कहां से आई। लोगों की आवाज सुनकर कुछ ही देर बाद कार के पीछे छिपा एक व्यक्ति वहां से तेजी से शीतला माता मंदिर की ओर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहल्ले के लोगों ने उसका पीछा किया, लेकिन वह अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। लेकिन काफी खोजबीन के बाद कोई भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed