{"_id":"617da2eb8415e36062410892","slug":"bro-in-tanakpur-tanakpur-news-hld443188714","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीआरओ देगा मजबूत और अखंड भारत का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीआरओ देगा मजबूत और अखंड भारत का संदेश
विज्ञापन
टनकपुर पहुंची बीआरओ की बाइक रैली दल के साथ बीआरओ की हिरक परियोजना के अधिकारी। विज्ञप्ति
- फोटो : TANAKPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। बॉर्डर रोड आर्गेनाइजेशन (बीआरओ) के स्थानीय कार्यालय परिसर में तीन दिवसीय आजादी का अमृत महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। शांति और राष्ट्रीय एकता का संदेश लेकर बीआरओ की 14 अक्टूबर को दिल्ली से शुरू हुई बाइक रैली श्रीनगर, ऋषिकेश होते हुए शुक्रवार रात टनकपुर पहुंची। यहां बीआरओ कार्यालय परिसर में रैली दल का जोरदार स्वागत किया गया। रात्रि विश्राम के बाद शनिवार सुबह देश के कोने-कोने में मजबूत और अखंड भारत का संदेश पहुंचाने निकले रैली आगे के सफर के लिए रवाना हुई। इससे पूर्व भारत पैट्रोल पंप पर भी भारत पैट्रोलियम कार्पोरेशन के राज्य प्रभारी पवन कुमार के नेतृत्व में रैली का जोरदार स्वागत किया गया।
बीआरओ के विशेष कृतिक बल हीरक परियोजना के निदेशक जैनेंद्र कुमार अधीक्षण अभियंता (सिविल) ने दल का स्वागत कर कहा कि बाइक रैली के माध्यम से सीमा सड़क संगठन देश के विभिन्न हिस्सों में शांति व राष्ट्रीय एकता का संदेश दे रहा है। उन्होंने कहा कि सैनिक बहुल उत्तराखंड के विकास में बीआरओ के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। दिल्ली से शुरू हुई बाइक रैली 75 दिनों में 2800 किलोमीटर का सफर तय करेगी। यहां से रवाना होकर रैली वाराणसी, सिलीगुड़ी, डुमडुमा, कोलकाता, चेन्नई, कन्या कुमारी, मुंबई, गांधी नगर, वाडमेर, अमृृतसर से वापस दिल्ली पहुंच कर संपन्न होगी। संचालन कैंप कमांडेट कुलदीप कुमार ने किया। इस मौके पर कर्नल अमित निगम, कर्नल एसके हरि, कै. साहू आदि मौजूद थे।
बीआरओ के पंद्रह बाइकर्स पहुंचे केवि एक
बनबसा (चंपावत)। बार्डर रोड आर्गेनाइजेशन की पंद्रह सदस्यीय बाइकर्स रैली टीम के सदस्य शनिवार को यहां सेना छावनी स्थित केवि क्रमांक एक पहुंचे। उन्होंने छात्र छात्राओं से त्वरित संवाद कर बच्चों की शंकाओं का समाधान भी किया। बीआरओ के कर्नल अमित निगम ने बताया कि टीम का नेतृत्व कै. अभिषेक साहू कर रहे है। वहां अजय यादव, पीसी पंत, जीडी पांडेय, एनसी खत्री, पीके सिंह, डॉ. ललित उपाध्याय आदि थे।