फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Bridges are often absent doctor carousel

अक्सर नदारद रहते हैं पुलहिंडोला के डॉक्टर

Sat, 30 Jul 2016 10:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत) Updated Sat, 30 Jul 2016 10:05 PM IST
विज्ञापन
Bridges are often absent doctor carousel
अक्सर नदारद रहते हैं पुलहिंडोला के डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला

 नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केेंद्र पुलहिंडोला में तैनात डॉक्टरों के अक्सर नदारद रहने पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। ड्यूटी से गायब रहने वाले डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग को लेकर शनिवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा।

विज्ञापन


ज्ञापन में कहा गया है कि गुमदेश क्षेत्र के एकमात्र प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक और एलोपैथिक डॉक्टरों की नियुक्ति की गई है, लेकिन यहां तैनात पांचों डॉक्टरों का कोई अता पता नहीं रहता है।
विज्ञापन


भाजपा ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष देवेंद्र पाटनी का कहना है कि यहां तैनात पांचों डॉक्टर महीने दो महीने में एक दो दिन ही दिखाई देते हैैं। उनका कहना है कि अस्पताल में पांच डॉक्टरों की तैनाती होने के बावजूद भी यह अस्पताल डॉक्टर विहीन बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने अस्पताल में नियुक्त डॉक्टरों के नदारद रहने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के साथ उन्हें अस्पताल में तैनात करने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र अस्पताल में डाक्टर तैनात नहीं किए गए तो ग्रामीण उग्र आंदोलन करने के लिए विवश हो जाएंगे। प्रदर्शन करने वालों में गिरीश तिवारी, नवीन वर्मा, अंकित पांडेय, राम सिंह, रूप सिंह भंडारी आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed