फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Breakdown of Ambulance in Lohaghat

बाराकोट की 108 आपात सेवा दो सप्ताह से पड़ी है खराब

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Breakdown of Ambulance in Lohaghat
तड़ाग के पास खराब होकर खड़ी 108 आपात सेवा वाहन। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट ब्लॉक की 108 एंबुलेंस करीब दो सप्ताह से ठप है। आपात वाहन के खराब होने से मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जन प्रतिनिधियों ने जल्द वाहन को ठीक न कराने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बाराकोट के ज्येष्ठ उप प्रमुख नंदाबल्लभ बगौली, प्रहलाद सिंह अधिकारी, प्रकाश अधिकारी, सुनील वर्मा, दीपक भंडारी, सुनीता विश्वकर्मा, संजय वर्मा आदि का कहना है कि बाराकोट का 108 वाहन 29 मई से खराब होकर तड़ाग के पास सड़क किनारे लावारिस अवस्था में पड़ा हुआ है। आपात सेवा वाहन खराब होने से मरीजों को काफी परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। बगौली का कहना है कि वाहन खराब होने से लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। अराजक तत्वों की ओर वाहन को नुकसान पहुंचाने का भी खतरा बना हुआ है। उन्होंने जल्द आपात वाहन को सही कर इसकी सेवा शुरू करने की मांग की है। उधर, 108 आपात वाहन की खराबी के बारे में जिला प्रभारी कमल शर्मा को फोन किया गया। बार-बार फोन करने के बाद भी उन्होंने फोन नहीं उठाया, जिस कारण उनका पक्ष मालूम नहीं हो सका।
विज्ञापन

बाराकोट अस्पताल का 108 वाहन करीब 16 दिनों से खराब पड़ा हुआ है। सही करने के लिए पिथौरागढ़ से मेकेनिक आए थे लेकिन अभी तक वाहन ठीक नहीं हो सका है। बाराकोट के लिए करीब चार दिन पूर्व दूसरी 108 आपात सेवा भेजी गई है, जिसमें अभी तक कुल 30 केस अटेंड कर लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डा.मंजीत सिंह, प्रभारी चिकित्साधिकारी, बाराकोट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed