फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Break the goldsmith's shop lock the jewelery of millions

सुनार की दुकान का ताला तोड़कर लाखों के आभूषण उड़ाए

Wed, 04 Oct 2017 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)। Updated Wed, 04 Oct 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
Break the goldsmith's shop lock the jewelery of millions
लोहाघाट में चोरों द्वारा तोड़े चोरी किए गए आभूषणों ्गए लॉकरों को दिखाता व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला
 नगर में रामलीला मैदान के पास चोरों ने एक सुनार की दुकान के ताले काटकर दुकान में रखे लाखों रुपये के आभूषण साफ कर लिए। नगर में हुई चोरी इस घटना से व्यापारियों हड़कंप मचा हुआ है। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक चोरों का कोई सुराग नहीं लग पाया है।  
विज्ञापन


रामलीला मैदान के समीप स्थित कोकिला ज्वैलर्स के स्वामी राकेश वर्मा रोज की तरह बुधवार को सुबह जब वह अपनी दुकान में गए तो उन्हें दुकान के दोनों ताले कटे मिले। दुकान के तालों को कटा देखकर वह सकते में आ गए। आनन फानन में जब दुकान के भीतर गए तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।  अंदर दुकान के लॉकर टूटने के साथ वहां रखे सोने के सभी आभूषण गायब थे। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। 
विज्ञापन



सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। जानकारी मिलने पर एसएचओ भूपेंद्र सिंह बृजवाल दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पीड़ित व्यापारी ने पुलिस को तहरीर देकर चोरों का शीघ्र पता लगाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि चोर दुकान के अंदर के लॉकरों को ताला तोड़कर उनमें रखे सोने के सभी आभूषण साफ कर ले गए हैं। उन्होंने बताया कि चोर दुकान में रखे चांदी और  सोने की तरह दिखने वाले बनावटी गहनों वहीं छोड़ गए हैं। थानाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बृजवाल ने बताया कि पुलिस ने दुकान स्वामी की तहरीर पर चोरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 457, 380 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। चोरी का खुलासा करने के लिए  दो अलग अलग टीमें गठित की गई हैं। एक टीम का नेतृत्व एसओ स्वयं कर रहे हैं, जबकि दूसरी टीम का नेतृत्व एसआई हेमंत कठैत कर रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed