फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   brakes of the bus failed in champawat

चंपावत: यात्रियों से भरी बस के हुए ब्रेक फेल, चालक ने सूझबूझ से बचाई 27 लोगों की जान

Wed, 15 Nov 2023 04:54 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 15 Nov 2023 04:54 PM IST
सार

बुधवार की सुबह दिल्ली से पिथौरागढ़ जा रही बस का चंपावत-टनकपुर हाईवे पर बनलेख के पास अचानक ब्रेक फेल हो गया। जिस कारण बस अनियंत्रित हो गई। ब्रेक फेल होने की जानकारी मिलते ही बस में बैठे यात्रियों में चीख पुकार में मच गई।

विज्ञापन
brakes of the bus failed in champawat
बस का ब्रेक फेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिथौरागढ़ डिपो की बस वाहन संख्या यूके 07 पीए 3148 आज सुबह दिल्ली से पिथौरागढ़ की तरफ जा रही थी। इस दौरान चंपावत-टनकपुर हाईवे पर बनलेख के पास अचानक बस का ब्रेक फेल हो गया। बस में 27 यात्री सवार थे। ब्रेक फेल की खबर सुन यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। चालक के साहस से सभी यात्री बाल-बाल बचे। यात्रियों को सकुशल दूसरे वाहनों से भेज दिया गया है।

विज्ञापन

बुधवार की सुबह दिल्ली से पिथौरागढ़ जा रही बस का चंपावत-टनकपुर हाईवे पर बनलेख के पास अचानक ब्रेक फेल हो गया। जिस कारण बस अनियंत्रित हो गई। ब्रेक फेल होने की जानकारी मिलते ही बस में बैठे यात्रियों में चीख पुकार में मच गई।

विज्ञापन


इस दौरान सभी यात्री काफी डर गए। बस चालक ने साहस दिखाते हुए अनियंत्रित बस को पहाड़ी से टकरा दिया, जिससे सभी यात्रियों  की जान बच पाई।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed