{"_id":"595bcad54f1c1be2548b4571","slug":"boundary-of-nh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क विस्तार से दो मकान प्रभावित होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क विस्तार से दो मकान प्रभावित होंगे
अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत)
Updated Tue, 04 Jul 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
एनएच की सीमा नापी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। राजस्व, लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) खंड की टीम सड़क चौड़ीकरण के लिए भूमि अधिग्रहण के लिए सर्वे का काम शुरू हो गया है। 12 मीटर सड़क चौड़ीकरण के दौरान आने वाले मकानों, फलदार पौधों आदि का सर्वे किया जा रहा है। मानेश्वर से खूनाबोरा गांव तक की गई नापजोख में दो मकान सड़क के दायरे में आ रहे हैं।
विज्ञापन
उप जिला मजिस्ट्रेट सीमा विश्वकर्मा के निर्देश के बाद मानेश्वर से खूनाबोरा गांव तक भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई शुरू की गई। राजस्व निरीक्षक चंद्र प्रकाश, लोनिवि के अमीन रामी राम, एनएच के अभियंता बीसी जोशी, राजस्व उप निरीक्षक जगदीश कुमार ने नापजोख की। मानेश्वर से खूनाबोरा गांव के तक की गई सर्वे के दौरान दो मकान सड़क चौड़ीकरण के दायरे में आ रहे हैं।
विज्ञापन
एनएच खंड के अधिशासी अभियंता एलडी मथेला ने बताया कि डिजाइन के आधार पर सड़क में आने वाली भूमि का स्थलीय आकलन किया जा रहा है। सड़क निर्माण में आने वाले भूमि, भवनों के मुआवजे के भुगतान एनएच के नियमों के आधार पर किया जाएगा। देवराड़ी बैंड से मरोड़ाखान तक बाइपास सड़क का निर्माण किया जाएगा। मथेला का कहना है कि टनकपुर से पिथौरागढ़ तक भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। जिसके लिए अलग-अलग टीमें गठित कर काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन