{"_id":"b299fb7d9ca369f9ce8cc688d5bfb9d4","slug":"board-examinations-will-boycotted-teacher-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षाओं का बायकाट करेंगे शिक्षक!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षाओं का बायकाट करेंगे शिक्षक!
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
Updated Sun, 14 Feb 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय शिक्षक संघ बोर्ड परीक्षाओं का बायकाट करने पर रायशुमारी करेगा। 20 सूत्रीय मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं किए जाने के विरोध में ब्लॉक स्तर पर शिक्षकों से संपर्क अभियान चलाया जाएगा। मंडलीय कार्यकारिणी ने रविवार को मंडलीय अध्यक्ष कृपाल सिंह मेहता की अध्यक्षता और मंडल महासचिव डा.कन्नू जोशी के संचालन में हुई बैठक में राज्य सरकार से शीघ्र पारदर्शी स्थानांतरण एक्ट बनाने की भी मांग की है।
विज्ञापन
शिक्षकों ने अतिथि शिक्षकों के पदों को रिक्त रखने की मांग उठाई। कहा गया कि अतिथि शिक्षकों को सुगम स्थान में तैनात करने का विरोध किया जाएगा। वक्ताओं ने अतिथि शिक्षकों को ब्लॉक स्तर पर बैकडोर इंट्री देने का आरोप लगाया। संगठन ने सीमांत और दुर्गम क्षेत्र में तैनात शिक्षकों को विशेष भत्ता देने, रमसा के तहत संचालित स्कूल के शिक्षकों को समय से वेतन देने, प्रशासनिक संवर्ग में शत-प्रतिशत विभागीय शिक्षकों को अवसर देने और स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू करने की मांग की।
विज्ञापन
बैठक में जिलाध्यक्ष पान सिंह मेहता श्याम चौबे, पिथौरागढ के त्रिवेंद्र सिंह, राजीव गड़कोटी, दुर्गेश जोशी, इंद्र लाल वर्मा, सुंदर नाथ, जगदीश अधिकारी, पल्लव जोशी, आशीष सिंह, डा.शैलेश धपोला, मंजुला पांडेय, बीडी भट्ट, आनंद ओली, प्रकाश बोहरा आदि थे।
विज्ञापन
समस्या समाधान को हर जिले में होगी बैठक
मंडल कार्यकारिणी ने शिक्षकों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने को हर दो माह में हर जिले में बैठक करने का निर्णय लिया है, जिसकी शुरुआत लोहाघाट से की गई है। मंडल अध्यक्ष कृपाल सिंह मेहता और महामंत्री डा.कन्नू जोशी का कहना है कि इन बैठकों से शिक्षकों से सीधा संवाद कायम रखने में मदद मिलेगी।
पाटी इकाई ने भी किया समर्थन
राजकीय शिक्षक संघ पाटी की बैठक में प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर बोर्ड परीक्षाओं का बायकाट करने का निर्णय लिया। ब्लाक अध्यक्ष सतीश जोशी की अध्यक्षता और पद्माकर मिश्र के संचालन में हुई बैठक में ये एलान किया। पीएस कुलियाल, चेतराम, अर्जुन कुंवर, दिनेश शर्मा, आरएन यादव, सुरेंद्र प्रताप, आरएस शर्मा, राजेश उपाध्याय, भुवन जोशी, विजय पनेरू आदि मौजूद थे।